गोपाष्टमी के पर्व पर गो-आश्रय स्थल पहुंचे डीएम, किया पूजन खिलाया गुड
लखीमपुर खीरी
गो-आश्रय स्थल भानपुर को आत्मनिर्भर बनाने पर काम करें अधिकारी : डीएम
रविवार को गोपाष्टमी के पर्व पर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह तहसील सदर एवं विकासखंड नकहा क्षेत्र अंतर्गत स्थित भानपुर में संचालित गो आश्रय स्थल पहुंच कर पूरे विधि विधान से गो-पूजन कर गुड़ खिलाया।
डीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि गो आश्रय स्थल भानपुर में अभी और अधिक बेहतर बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि गो आश्रय स्थल में गोवंश को आश्रय देने के साथ-साथ उनकी मूलभूत सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाए। उन्हें पर्याप्त मात्रा में समुचित एवं संतुलित आहार मिले। यह प्रत्येक दशा में सुनिश्चित कराया जाए।पशुपालन विभाग अस्वस्थ गोवंश की चिकित्सा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।
गोपाष्टमी के मौके पर डीएम ने जनपद के सभी पशुपालकों से अपील की कि वह अपने-अपने गोवंश को छुट्टा ना छोड़े। भूमि की उर्वरा शक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु पराली ना जलाए।
इस मौके पर डीएम ने आश्रय स्थल में भंडारित पशु आहार, पैदा किए जाने वाले हरे चारे की उपलब्धता, स्वयं सहायता समूह द्वारा की जाने वाली खेती सहित ठंड के दृष्टिगत गोवंश के लिए इंतजाम की सघन समीक्षा की।
डीएम ने आश्रय स्थल की विभिन्न पंजिकाओ का भी अवलोकन किया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम सदर डॉ अरुण कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ टी०के० तिवारी, तहसीलदार सदर उमाशंकर, बीडीओ संतोष कुमार सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख जगदीश वर्मा, चिकित्सक डॉ० संजीव तिवारी, डॉ०प्रदीप कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
◆◆◆◆◆◆
गो-आश्रय स्थल मकसोहा पहुंचे सीडीओ
चार गरीब परिवारों को दुधारू गाय की कराई सुपुर्दगी
लखीमपुर खीरी 22 नवंबर 2020। गोपाष्टमी के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद सिंह ने तहसील सदर एवं विकास खंड फूलबेहड़ क्षेत्र अंतर्गत अस्थाई गो आश्रय स्थल मकसोहा पहुंच कर गौ पूजन किया। वही 4 गरीब परिवारों को दुधारू गाय की सुपुर्दगी दिलाई।
सीडीओ ने मौजूद ग्राम वासियों को मकसोहा-फूलबेहड़ में गोवंश संरक्षण हेतु शासन की प्राथमिकताओं से उपस्थित जनमानस को अवगत कराया। जनपद में विभिन्न गौशालाओं में गौशालाओं को स्वावलंबी बनाने हेतु किए जा रहे विभिन्न उपायों की जानकारी दी। गौशाला को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने हेतु जीवामृत घन जीवामृत जैविक खाद हरा चारा हेतु अजोला औषधी गुण वाले वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी प्रीति तिवारी प्रीति तिवारी पशु चिकित्सक डॉ० शेख डॉक्टर त्रिपाठी,ग्राम प्रधान गुरमीत सिंह एवं क्षेत्र के तमाम गोपालक उपस्थित रहे।
No comments