बिजली बिल राहत योजना में लगभग 37 लाख से अधिक उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया, लगभग 4000 करोड़ प्राप्त हुआ राजस्व
योजना में और तेजी लाने हेतु अध्यक्ष ने दिए कड़े निर्देश
लखनऊ
उ0प्र0 पावर कारपोरेशन अध्यक्ष डॉ0 आशीष गोयल ने कहा है कि विगत 1 दिसम्बर 2025 से पूरे प्रदेश में प्रारम्भ हुयी बिजली बिल राहत योजना को उपभोक्ताओं का अच्छा समर्थन मिल रहा है। अब तक लगभग 37 लाख से अधिक उपभोक्ताओं ने इस योजना में लाभ के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया है तथा कापोरेशन को 4000 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है। लेकिन अभी और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। सभी वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि अपने अपने क्षेत्रों में योजना के पात्र उपभोक्ताओं से सम्पर्क कर बकाया जमा करायें। उसे फोन काल करें और व्यक्तिगत रूप से भी उससे सम्पर्क करके उसे योजना का लाभ लेने के लिये सहमत करें।
अध्यक्ष ने कहा है कि योजना का दूसरा चरण भी समाप्ति की ओर है इसलिये सभी कार्मिक कड़ी मेहनत करें जिससे सभी बकायेदार योजना का लाभ लेकर अपना बकाया जमा कर दें।
अध्यक्ष ने कहा हर उपभोक्ता तक मुनादी पहॅुचायें। सम्पर्क करें तथा उसे बकाये की नोटिस दें तथा योजना के पाम्पलेट एवं सूचना पर्ची दें। माइक्रो प्लान बनाकर हर कार्मिक एजेन्सी (फिनटेक) को इसमें लगाकर कार्य करायें।
अध्यक्ष ने कहा कि बिजली चोरी के मामलों में बतायें कि योजना के माध्यम से मुकदमा तथा एफ.आई.आर का निस्तारण करायें, कोर्ट कचेहरी के चक्कर से बचें।
अध्यक्ष ने कहाकि जिन क्षेत्रों में ज्यादा योजना के पात्र बकायेदार उपभोक्ता हैं वहॉ विशेष रणनीति बनाकर कार्य करिये। ऐसे गांवों या क्षेत्रों में जरूरत के हिसाब से कैम्प लगाइये। वहॉ अधिकारी अपने साथ कार्मिकों को ले जाकर पूरे गॉव के बकायेदार उपभोक्ताओं से सम्पर्क कर पंजीकरण कराये। पूरे गॉव को आच्छादित कर लें।
उन्होंने कहाकि बिजली बिल राहत योजना में जिन अधिकारियों के क्षेत्रों में अच्छा कार्य नहीं होगा उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाई होगी।
अध्यक्ष ने कहा कि बिजली चोरी के मामलों में उपभोक्ता से संपर्क कर उसको योजना के लाभ के बारे में जानकारी दें। मुकदमा तथा एफ.आई.आर का निस्तारण करायें, कोर्ट कचेहरी के चक्कर से बचें। ऐसी योजना अब नहीं आयेगी। इसका लाभ उठायें। उन्होंने कहाकि विद्युत चोरी के प्रत्येक उपभोक्ता से सम्पर्क करें।
अध्यक्ष ने कहा है कि योजना का दूसरा चरण भी समाप्ति की ओर है इसलिये सभी कार्मिक कड़ी मेहनत करें जिससे सभी बकायेदार योजना का लाभ लेकर अपना बकाया जमा कर दें।
बिजली बिल राहत योजना में पूर्वांचल डिस्कॉम में सर्वाधिक 1376621 रजिस्ट्रेशन हुआ है और सबसे ज्यादा 1590 करोड़ रूपया जमा हुआ है।
अध्यक्ष ने विद्युुत उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे अपना विद्युत बकाया इस योजना का लाभ लेकर जमा कर दें। उन्होंने कहा है कि योजना का दूसरे चरण में ज्यादा छूट पाने के लिये शीघ्र रजिस्ट्रेशन कराकर बकाया जमा करें। तीसरे चरण में छूट थोड़ी कम हो जायेगी।
योजना में कार्मिकों हेतु प्रोत्साहन योजना भी लागू है। अच्छा परिणाम देने वाले कार्मिकों एवं कलेक्शन एजेन्सियों को प्रोत्साहन राशि का भी प्रविधान किया गया है। योजना की समाप्ति के उपरान्त प्राप्त प्रगति के आधार पर डिस्कॉम की समीक्षा की जायेगी। समस्त डिस्काम में निर्धारित मानक से ऊपर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 10 अधिशासी अभियन्ताओं, 20 उपखण्ड अधिकारियों एवं 30 अवर अभियन्ताओं को प्रशस्ति-पत्र के साथ प्रोत्साहन धनराशि प्रदान की जायेगी।
आज आर.डी.एस.एस. योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुये अध्यक्ष ने मार्डनाइजेशन एवं स्काडा कार्यो की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा विद्युत के कार्यो में जो भी सामग्री लगायी जाये वह सर्वोत्म क्वालिटी की होनी चाहिए।
अध्यक्ष ने कहाकि भूमिगत केबिल के कार्यों में विशेष सावधानी बरती जाये तथा गढ़्ढ़ो आदि की उचित वैरीकेटिंग करायी जाये जिससे र्दुघटनाओं की संभावना न रहे। साथ ही रोड कटिंग चार्ज सम्बन्धित विभागों में जमा करके उनको रोड कटिंग की समुचित जानकारी दी जाये जिससे वे सड़क को शीघ्र मरम्मत करा सके।
समय से कार्य पूर्ण करिये। प्रतिदिन कार्यों की प्रगति की समीक्षा करिये। कहीं भी मैन पावर या सामग्री की कमी नही रहनी चाहिए।
बैठक को उ0प्र0 पावर कारपोरेशन के प्रबन्ध निदेशक पंकज कुमार ने भी सम्बोधित किया। शक्ति भवन में सम्पन्न इस बैठक में सभी डिस्कॉम के प्रबन्ध निदेशक, निदेशक तथा कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थि थे।
No comments