नगर मजिस्ट्रेट बरेली ने देर रात में ही सरकारी आवास खाली करना शुरू किया
नगर मजिस्ट्रेट बरेली ने देर रात में ही सरकारी आवास खाली करना शुरू किया
बरेली, ।
सिटी मजिस्ट्रेट बरेली अलंकार अग्निहोत्री ने सोमवार देर रात अपना सरकारी आवास खाली करना शुरू कर दिया। इससे पहले वे जिलाधिकारी अविनाश सिंह से आवास पर मिलने पहुंचे। वहां पर वरिष्ठ प्रशासन और पुलिस अधिकारी बातचीत में शामिल रहे। उन्हें समझाया गया कि वह त्यागपत्र ना दें लेकिन वह नहीं माने। वापस आने पर उन्होंने आरोप लगाया है कि जिला अधिकारी आवास पर उन्हें 45 मिनट तक बंधक बनाया। किसी तरह छूट कर बाहर आए।
उन्होंने बताया लखनऊ से जिलाधिकारी ने फोन पर किसी से बात करी . इसके बाद सरकारी आवास खाली करने हेतु दवाब दिया गया। इसके तहत रात में ही सिटी मजिस्ट्रेट ने आवास खाली करना शुरू कर दिया।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट से जब बातचीत हो रही थी तब वहां पर वरिष्ठ प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौजूद थे। उनके साथ कोई अभद्र व्यवहार अथवा उन पर कोई दबाव नहीं दिया गया। जिलाधिकारी ने त्यागपत्र दिए जाने मामले पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
No comments