News

नई रौशनी योजना के अंतर्गत प्रमाण पत्र वितरण समारोह का हुआ आयोजन।



लखीमपुर खीरी।
_______________________

 अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित नई रोशनी कार्यक्रम के तहत अल्पसंख्यक महिलाओं को सशक्तिकरण बनाने के लिए लखीमपुर खीरी के उदयपुर महेवा स्थित प्रशिक्षण केंद्र इंड्स फाउंडेशन द्वारा 125 अल्पसंख्यक महिलाओं को प्रशिक्षण उपरांत प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस दौरान तमाम गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। प्रमाण पत्र वितरण समारोह में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी वीरपाल संस्था प्रमुख नरेंद्र रावत सिराज अहमद गोटिया बाग सभासद व समाजसेवी डॉ अताउल्लाह कासमी मोहम्मद आसिफ मोहम्मद तलहा युवा पत्रकार लखीमपुर खीरी और संस्था के जनपद कोऑर्डिनेटर अजहर उबेद खान आरिफ उबेद खान शादान,मसूद आरिफी व आकाश गुप्ता मौजूद रहे।

No comments