News

फिल्म फेडरेशन मुंबई द्वारा राष्ट्रीय कलाकार एसोसिएशन BBK के जरूरतमंद कलाकारों को दी जाएगी आर्थिक व खाद्य सहायता


फिल्म फेडरेशन मुंबई द्वारा राष्ट्रीय कलाकार एसोसिएशन BBK के जरूरतमंद कलाकारों को दी जाएगी आर्थिक व खाद्य सहायता



राष्ट्रीय कलाकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद सिवाच ने बताया की देश का कलाकार आज दो वक्त की रोटी का भी मोहताज हो गया है। इस संकट की घड़ी में सरकार की गाइडलाइंस का पालन करते हुए राष्ट्रीय कलाकार एसोसिएशन केंद्र सरकार व राज्य सरकारों को समय समय पर पत्र, मेल ,फैक्स आदि के माध्यम से कला जगत के कलाकारों का दर्द बताने का प्रयास कर रही है ।
 राष्ट्रीय कलाकार एसोसिएशन के संस्थापक व बेबाक बॉलीवुड खबरें चैनल के चीफ़ एडिटर एन एस पांचाल ने बताया की बेबाक बॉलीवुड खबरें चैनल की डिबेट में पहुंचे फिल्म फेडरेशन अध्यक्ष श्री बीएन तिवारी के सामने जब देश के ओपन मंच कलाकारों की दुर्दशा का हाल जब
तिवारी जी के सामने रखा गया तो तिवारी जी ने राष्ट्रीय कलाकार एसोसिएशन को फिल्म फेडरेशन में 33 वे संस्था के रूप में शामिल करने बात कही और राष्ट्रीय कलाकार एसोसिएशन के
जरूरतमंद कलाकारों को आर्थिक व खाद्य सहायता देने की घोषणा की है।
संस्था के राष्ट्रीय स्टार प्रचारक व राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष नवल किशोर राना ने बताया है की देश के तमाम राज्यों के संगठन पदाधिकारियों से अपनें अपने राज्य के जरूरत मंद कलाकारों की सूची तैयार करने के लिए कहा गया है जैसे ही राज्यों की लिस्ट तैयार होती है वैसे वैसे जरूरतों की लिस्ट फिल्म फेडरेशन अध्यक्ष श्री बीएन तिवारी को भेज दी जाएगी।
फिल्म फेडरेशन अध्यक्ष ने राष्ट्रीय कलाकार एसोसिएशन के तमाम अधिकारियों को कलाकारों की लाइव डिबेट में कहा अपने अपने राज्यों की लिस्ट जल्द से जल्द तैयार कर के फेडरेशन को भेजें ताकि जल्द ही देश के कलाकारों को राहत पहुंचाई जा सकें।

No comments