News

अल्पसंख्यक समुदाय के बेरोजगार उठाएं टर्म योजना का लाभ


अल्पसंख्यक समुदाय के बेरोजगार उठाएं टर्म योजना का लाभ

लखीमपुर खीरी 

डीएम डॉ अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि उप्र अल्पसंख्यक वित्त एवं निगम लिमिटेड द्वारा संचालित टर्म लोन योजना के अंतर्गत अल्पसंख्यक वर्ग (मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, पारसी, जैन) समुदाय के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार हेतु न्यूनतम 01 लाख व अधिकतम 20 लाख तक की परियोजनाओ हेतु (एग्रीकल्चर एंड एलाइड, टेक्निकल ट्रेडर्स, स्मॉल बिजनेस आर्टिजन एंड ट्रांसपोर्ट एंड सर्विस सेक्टर) पर 06 प्रतिशत वार्षिक ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, ऋण की वापसी अधिकतम 05 वर्षों में 20 फीसदी की मासिक किस्तों में करनी होगी। परियोजना की लागत का 05 प्रतिसत लाभार्थी द्वारा अन्य स्रोतों से लगाया जाएगा।

उन्होंने पात्रता की जानकारी देते हुए बताया कि आवेदक अल्पसंख्यक वर्ग (मुस्लिम, सिख, ईसाई, बोद्ध,पारसी, जैन) का हो। आवेदक उप्र का मूल निवासी हो। आवेदक की पारिवारिक आय ग्रामीण क्षेत्र में 98 हजार व शहरी क्षेत्र में 1.20 लाख से अधिक ना हो को 6 प्रतिशत ब्याज दर पर जिनकी आय गरीबी रेखा से दोगुनी से अधिक एवं 08 लाख से कम हो को 08 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर पर देना होगा। आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम ना हो। निगम की योजनाओं में इससे पूर्व से लाभ प्राप्त कर चुके व्यक्ति पात्र नहीं होंगे।

उन्होंने बताया कि ऋण प्राप्त करने हेतु इच्छुक आवेदक अपना आवेदन पत्र जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय कलेक्ट्रेट में 25 जुलाई 2021 को शाम 5:00 बजे तक जमा कर सकते हैं। उक्त तिथि के बाद किसी आवेदन पत्र पर विचार किया जाना संभव ना होगा आवेदन पत्र का प्रारूप एवं शपथ पत्र पर प्रारूप की प्रति निशुल्क कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।

*आवेदन के साथ ये प्रपत्र करने होंगे जमा * :
वार्षिक आय प्रमाण पत्र जो तहसीलदार से निर्गत हो। मूल निवास प्रमाण पत्र, शैक्षिक व तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व पैन कार्ड, निगम द्वारा निर्धारित प्रारूप के अनुसार शपथ पत्र।

No comments