राजस्थान के लोक कलाकारों को कैसे मिलेगी 5-5 हजार रूपये सहायता राशि
राजस्थान के लोक कलाकारों को कैसे मिलेगी 5-5 हजार रूपये सहायता राशि
➡️आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त.
➡️आवेदन जमा करने के लिए साईट बंद.
➡️कलाकार हर ईमित्र पर इधर उधर भटक रहे.
राष्ट्रीय कलाकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद सिवाच ने बताया कि राजस्थान के लोक कलाकारों को राजस्थान सरकार 5-5 हजार रूपये सहायता राशि दें रही है । आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त है लेकिन ऑनलाइन आवेदन जमा करने के लिए साईट बंद पड़ी है ।
कलाकार हर ईमित्र पर साइड की जानकारी लेने के लिए इधर उधर भटक रहे हैं। राजस्थान प्रदेश सरकार ने संगीत नाटक अकादमी जोधपुर के माध्यम से प्रदेश के लोक कलाकारों को 5 -5 हजार रूपये सहायता राशि के मिले वाले फार्म की अंतिम तारीख 10 अगस्त है और आवेदन जमा करवाने वाली संगीत नाटक अकादमी की सभी साइटों पर फार्म भरने में प्रदेश के लोक कलाकारों को बहुत तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है तीन से चार दिन लगातार प्रयास करने के बाद भी प्रदेश के लोक कलाकार फार्म जमा नही करवा पा रहें हैं। राष्ट्रीय कलाकार एसोसिएशन बीबीके के तमाम राजस्थान प्रदेश पदाधिकारी लोक कलाकारों के घर घर जाकर कर कलाकारों के फार्म भरने की प्रक्रिया पुरी करवाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि जरूरतमंद कलाकारों को राजस्थान सरकार से दि जाने वाली 5 हजार रुपए की सहायता राशि लोक कलाकारों को मिल सकें।
राष्ट्रीय कलाकार एसोसिएशन बीबीके संगठन के संस्थापक व संरक्षक एन एस पांचाल ने बताया की राजस्थान प्रदेश के जरूरतमंद लोक कलाकारों यह राशि मिलनी चाहिए। राष्ट्रीय कलाकार एसोसिएशन बीबीके देश भर के कलाकारों के लिए लगातार 15 महीनों से लगातार प्रयास कर रहा है। कोरोना से पीड़ित कलाकारों को सभी राज्य सरकारें आर्थिक मदद देकर कलाकार का सम्मान करें ताकि कला व देश की संस्कृति को जिंदा रख सकें कुछ संगठनों के संयोग व कर्मठता से कलाकारों के हक़ में दिए गये। प्रधानमन्त्री व राज्य सरकारों को ज्ञापनों के माध्यम से एक दो राज्यों की सरकारों ने कलाकारों का सम्मान करते हुए लोक कलाकारों को आर्थिक सहायता देने लगी है
परंतु कुछ एक ऐसे नए संगठनो का हाल ही में जन्म हुआ है जो कलाकारों को गुमराह करने का सम्पूर्ण प्यास कर रहें हैं। राज्य सरकारों से मिलने वाली साहयता राशि से कलाकारों को भटकाने के लिए सभी हथकंडे अपनाए जा रहे हैं किन्तु जब तक देश में कलाकारों के हितार्थ व कला-संस्कृति को बचाने के मनोयोग सेवा भाव से कार्य कर रहे हैं जो संगठन वो सभी कलाकारों के अधिकारों का कभी हन नहीं होने देंगे। राष्ट्रीय कलाकार एसोसिएशन बीबीके राजस्थान प्रदेश के सभी पदाधिकारियों ने मीटिंग कर के ये फैसला लिया है की राजस्थान सरकार द्वारा आवेदान की अन्तिम तिथि 10 अगस्त तक फार्म भरें लेकिन साइड नही चलने से इसकी तिथि 10 सितंबर तक आगे बढ़ाई जाएं ताकि दुर दराज में रहने वाले जरुरतमंद कलाकार भी राजस्थान सरकार द्वारा दी जाने वाली 5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि का फायदा ले सके। जल्द ही कलाकारों को सहायता राशि फार्म भरने की तारीख़ बढ़ाने के लिए युवा प्रदेशाध्यक्ष सिंगर सुरेश रणसी की अध्यक्षता में राजस्थान सरकार को सभ्य अभियान के तहत कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ज्ञापन दिऐ जाएंगे।
No comments