News

छात्रों की समस्याओं को लेकर एनएसयूआई ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन




--छात्र छात्राओं की समस्याओं का समाधान न होने पर एनएसयूआई करेगी उग्र आंदोलन :: पवन मिश्रा

--शाहजहांपुर, यूपी

 सोमवार को छात्र छात्राओं की समस्याओं को लेकर एनएसयूआई ने जीएफ कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर समाधान करने की मांग की। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन कांग्रेस ने एम जे पी आर यू बरेली के कुल सचिव को जी एफ कॉलेज प्राचार्य के माध्यम से प्रदेश महासचिव रफ़ी उल हसन व जिला उपाध्यक्ष प्रत्युष मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ो छात्रों के साथ ज्ञापन दिया| जिसमे बी एड के अंतिम वर्ष की होने वाली परीक्षा में दो विषयों(knowledge and curriculum, assesment of learning ) में दो दीर्घ प्रश्न व चार लघु प्रश्न दिए जायेंगे जिसको हल करने के लिए एक घंटा तीस मिनट दिए जायेंगे जबकि विगत वर्ष में दो घंटे का समय दिया गया था तो ज्ञापन के माध्यम से परीक्षा का समय बढाने या प्रश्नों की संख्या घटने की मांग की तथा जी एफ कॉलेज में चल रहे एडमिसन में सेल्फ फाइनेंस डिपार्टमेंट में शिक्षक व डिपार्टमेंट आफ हेड छात्रों व् अभिवाको से अभद्रता पूर्ण व्यवहार कर रहे , पूरी फीस एक साथ जमा करने के लिए दबाव बना रहे है जबकि जग ज़ाहिर है की कोरोना काल में छात्रों की व अभिवाको की आर्थिक स्तिथि चरमरा गई है जिसके लिए ज्ञापन के माध्यम से जिला अध्यक्ष पवन मिश्रा ने कहा की छात्रों के साथ हो रहे दुर्व्योहार को बिलकुल वर्दास्त नहीं किया जाएगा पवन मिश्र ने कहा की बी एड एडमिसन में मैनेजमेंट कोटे का पारदर्शिता के साथ उपयोग किया जाए जिसमें सिकंदर अली ने कहा कॉलेज खुल गये है तो कोरोना नियमो का पालन किया जाए कॉलेज गेट पर तथा क्लासों में सेनेटैज़ेर का प्रबंध किया जाए इन मांगो के साथ अमिल खान ,सिकंदर अली, पवन मिश्र जिला अध्यक्ष , साकिब अली , जितिन शर्मा, उज्वल रस्तोगी , राहुल राठौर, हर्ष गंगवार, अनुराग, राहुल कुमार, वारिस अल्वी , अमन वर्मा , मोनू कुमार, राजेश शर्मा, विकास वर्मा, आदि सैकड़ो छात्र मौजूद रहे।खबर का असर फैज़ान खान की रिपोर्ट

No comments