News

लखीमपुर में भाजपा ने लहराया आठो सीटों पर जीत का परचम


लखीमपुर खीरी में भी भाजपा ने आठो सीटों पर जमाया कब्ज़ा

▪️लखीमपुर सदर से भाजपा प्रत्याशी योगेश वर्मा पुनः जीते।


लखीमपुर खीरी। जनपद में किसान आंदोलन के बाद जिस तरह से चुनाव का बाजार गर्म था उससे ज़िले में लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे थे जबकि विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जिले की सभी आठो सीटों पर अपना कब्जा कर लिया है। शुरुआत से ही खीरी ज़िले की 6 सीटों पर भाजपा आगे चल रही थी बाकी 2 सीटों पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे थे। शाम होते-होते भाजपा आगे निकल गई। हालांकि ज़िलें की सभी सीटों पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों का अच्छा प्रदर्शन रहा। सुबह शुरू हुई मतगणना की रफ्तार कुछ धीमी रही लेकिन कमल का फूल खिलता रहा। एक दो सीटों को अगर छोड़ दें तो कमल ने सभी को पीछे छोड़ना शुरू कर दिया था। मतगणना की रफ्तार तेज होते ही कमल ने खिलना शुरू किया और दोपहर बाद तक तस्वीर पूरी तरह साफ नजर आने लगी। जिले की सभी 8 विधानसभा सीटों पर 2017 में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी। खीरी जिले के चुनावी इतिहास का यह पहला मौका था जब जिले की सभी सीटों पर भाजपा ने अपना परचम फहराया था। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई तो एक दो सीटों को छोड़कर हर सीट पर भाजपा प्रत्याशी ने जो बढ़त बनाई वह अंत तक जारी रही।
 आपको बताते चलें कि लखीमपुर सदर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी योगेश वर्मा ने 127663 मत पाकर अपने प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा मधुर को कुल 20578 मतो से परास्त किया। धौराहरा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विनोद शंकर अवस्थी ने 113498 मत पाकर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी वरुण चौधरी को 24610 मतो से हराया। वही गोला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अरविंद गिरी ने 126534 मत पाकर समाजवादी प्रत्याशी विनय तिवारी को कुल 29294 मतो से हराया। कस्ता विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी सौरभ सिंह सोनू ने कुल 103315 मत हासिल कर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुनील लाला को 13817 मतो से हराया है। जबकि मोहम्मदी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कुल 99377 वोट हासिल कर समाजवादी प्रत्याशी दाउद अहमद को 4871 मतो से परास्त किया है। निघासन विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी शशांक वर्मा ने 126488 वोट प्राप्त कर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आर एस कुशवाहा को सबसे अधिक 41009 मतो से हराया है। वहीं जिले की पलिया विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रोमी साहनी को कुल 1188640 वोट मिले उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी प्रीतेदर सिंह क्क्कू को 38129 वोट से हराया है। वहीं जिले की श्रीनगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मंजू त्यागी को 108249 मत हासिल हुए है उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी समाजवादी प्रत्याशी रामसरन को कुल 17608 मतो से हरा कर जीत हासिल की है।

No comments