News

लखीमपुर :मदरसा दर्सगाह ए इस्लामी के छात्र छात्राओं ने निकली तिरंगा यात्रा


मदरसा दर्सगाह ए इस्लामी के छात्र छात्राओं ने निकली तिरंगा यात्रा 


लखीमपुर खीरी। आजादी का अमृत महोत्सव जनपद लखीमपुर खीरी में ऐतिहासिक रूप से मनाया जा रहा है। इसके लिए कहीं हर घर तिरंगा के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है तो कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
 स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव पर जिले में जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में लखीमपुर शहर के गोटिया बाग मस्जिद स्थित मदरसा दर्स गाह ए इस्लामी मे अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारत का तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान देशभक्ति के गीत व नारे लगाए गए। 
तिरंगा यात्रा में मदरसा के प्रधानाचार्य अनस क़ासमी, शिक्षक रियाज अहमद अंसारी, अब्दुल कादिर, अज़रा खातून आदि के साथ मदरसे के तमाम छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

No comments