कोर्ट परिसर में शस्त्र ले जाने पर रोक
कोर्ट परिसर में शस्त्र ले जाने पर रोक
ब्यूरो रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईकोर्ट उत्तर प्रदेश के सभी न्यायालय परिसर की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश का अनुपालन करने को कहा है इस संबंध में उन्होंने कहा कि सभी न्यायाधीशों की अध्यक्षता में बार
के सदस्यों के साथ बैठक कर स्थानीय स्तर पर सुरक्षा के आवश्यक व्यवस्था की जाए उन्होंने यह भी कहा कि न्यायालय परिसर में प्रवेश के आदेश का कड़ाई से पालन हो। अधीनस्थ न्यायालय को आर्म्स एक्ट 2016 के तहत शस्त्र मुक्त क्षेत्र घोषित किया जाए।
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने बृहस्पतिवार को एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की औरवी कहा कि भविष्य में किसी भी न्यायालय परिसर में कोई भी घटना न हो। जिला न्याययालयो की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार ने मानक संचालन प्रक्रिया (एस ओ पी) बनाई है।
No comments