दरगाह वाली मस्जिद वाला कब्रिस्तान में गन्दे पानी का भराव व पार्किंग के लिए किया जा रहा उपयोग
दरगाह वाली मस्जिद वाला कब्रिस्तान में गन्दे पानी का भराव व पार्किंग के लिए किया जा रहा उपयोग
झ
▪️लखनऊ से सटे बिजनौर के मोहल्ला पटवारी में है दरगाह वाली मस्जिद वाला कब्रिस्तान.
▪️वर्षो पुराना कब्रिस्तान आज अपनी दुर्दशा पर बहा रहा आंसू.
▪️किसी ने पार्किंग स्थल बनाया तो कहीं कब्रिस्तान में जमा है गंदा पानी.
▪️कब्रिस्तान अपनी दुर्दशा पर बहा रहा आंसू,जिम्मेदार बने है बेखबर.
लखनऊ।
वैसे तो वक्फ संपत्तियों पर उनकी देख रेख के लिए कोई न कोई देख भाल हेतु जिम्मेदार मौजूद रहता है जो वक्फ संपत्तियों आदि की देख भाल आदि करता रहता है परंतु जब जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारियों को सही से न अंजाम दे पा रहे हो तो ऐसी स्थिति में यही हाल होता है जो वर्तमान समय में लखनऊ के निकट बिजनौर क्षेत्र के मोहल्ला पटवारी में स्थित दरगाह वाली मस्जिद के कब्रिस्तान का है ।
आपको बताते चले कि सोमवार को जब हमारी टीम उक्त कब्रिस्तान की लगातार हो रही दुर्दशा की शिकायत पर मौके पर पहुंची तो वहां कब्रिस्तान पर लोगो ने अपनी गाड़ियों को खड़ा करने के लिए पार्किंग बना रखी थी और साथ ही एक ट्राली गिट्टी भरी हुई भी खड़ी थी मानो ऐसा प्रतीत हो रहा था कि लोगो ने कब्रिस्तान को पार्किंग स्थल बना रखा है, वही जहा तहां लोगो ने आने जाने के लिए बाउंड्री को भी तोड़ दिया है व कब्रिस्तान में गंदे पानी का जमाव भी है जो कई संक्रमित बीमारियों को दावत दे रहा है और साथ साथ कब्रिस्तान में अतिक्रमण की संभावना भी प्रबल रूप से बनी हुई है। इसके अतिरिक्त क़ब्रिस्तान में बनी मस्जिद के मुख्य गेट के दोनों ओर ज़िम्मेदारो ने ही क़ब्रिस्तान की भूमि को अतिक्रमण कर चबूतरे का निर्माण कर लिया है, जिस कारण वर्षों पुराना क़ब्रिस्तान अपनी असल चौहद्दी खोता जा रहा है। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदारों द्वारा कब्रिस्तान में फैली अवयवस्थाओ को दूर किया जाता है या नहीं।
No comments