बसपा प्रमुख मायावती ने #लखीमपुर में भरी हुंकार, विपक्षियों के छूटे पसीने
लखीमपुर में बसपा सुप्रीमो ने चुनावी जन सभा को किया सम्बोधित
▪️बसपा सुप्रीमो मायावती की जनसभा में उमड़ा जन सैलाब.
लखीमपुर खीरी।
मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री आयरन लेडी मायावती के लखीमपुर खीरी आगमन पर जी.आई.सी. कॉलेज, लखीमपुर खीरी में समर्थकों का सैलाब उमड़ आया। अलग अलग ग्राम सभाओं से हज़ारो की संख्या में लोग मायावती और बहुजन समाज पार्टी के समर्थन में आए। बसपा सुप्रीमो मायावती ने सभी समर्थकों को संबोधित किया और खीरी से लोकसभा प्रत्याशी अंशय कालरा को भारी मतों से जीताने की अपील करी।
साथ ही साथ मायावती ने भाजपा की कूटनीतियों पर निशाना साधा और ये आश्वासन दिया की बहुजन समाज पार्टी की सरकार आएगी तो सभी को अपना हक़ दिलाएगी, किसानों पर हो रहे अत्याचार को ख़त्म करेगी और भ्रष्टाचार पर रोक लगाएगी।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए इंदिरा गांधी हत्याकांड की सिख समाज को याद दिलाई। वहीं भाजपा पर हमला करते हुए किसान आंदोलन में किसानों को कुचलने की बात कही, मायावती ने कहा उनके जुमले व गारंटी में न फंसे।
आपको बताते चले कि खीरी लोकसभा सीट से बसपा ने *अंशय कालरा* व धौरहरा लोकसभा सीट से *श्याम किशोर अवस्थी* को अपना प्रत्याशी बनाया है।
No comments