News

"दारुल उलूम देवबंद" का सोशल मीडिया पर कोई अकाउंट नहीं: मोहतमिम दारुल उलूम देवबंद


"दारुल उलूम देवबंद" का सोशल मीडिया पर कोई अकाउंट नहीं: मोहतमिम दारुल उलूम देवबंद 

अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर "दारुल उलूम" के नाम से चल रहे पेज व अकाउंट को लेकर सनीचर (शनिवार) को "दारुल उलूम देवबंद" की तरफ से एक प्रेस नोट जारी कर अहम जानकारी साझा की गई, जिसमें यह साफ तौर पर मोहतमिम "दारुल उलूम देवबंद" ने कहा कि प्राप्त जानकारी के अनुसार यह बात सामने आ रही है कि "दारुल उलूम" के नाम से सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर कई अकाउंट चलाए जा रहे हैं, इसलिए यह साफ किया जा रहा है कि "दारुल उलूम देवबंद" का सोशल मीडिया पर कोई भी ऑफिशल अकाउंट नहीं है। "दारुल उलूम देवबंद" को लेकर तमाम खबरें, ऐलान और मालूमात सिर्फ "दारुल उलूम देवबंद" की ऑफिशियल वेबसाइट (www. darululoom-deoband.com) पर ही दी जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफार्म पर "दारुल उलूम देवबंद" के नाम कोई भी अकाउंट या पेज मिले तो इसे "दारुल उलूम देवबंद" का न समझा जाए।

मोहतमिम "दारुल उलूम देवबंद" ने प्रेस नोट जारी कर सभी से अपील करते हुए कहा कि "दारुल उलूम देवबंद" का नाम इस्तेमाल करके सोशल मीडिया पर कोई अकाउंट या पेज ना बनाएं, इस तरह से सोशल मीडिया पर अकाउंट या पेज बनाने से सिर्फ गलतफहमी फैलती है और यह "दारुल उलूम देवबंद" के उसूलों और साख के भी खिलाफ है, इसलिए जिन भी लोगों ने "दारुल उलूम देवबंद" के नाम से सोशल मीडिया पर कोई भी अकाउंट या पेज बनाया है, उनसे अपील है कि वह इदारे के नाम से बनाए गए जाली अकाउंट या पेज को खत्म कर दें और "दारुल उलूम देवबंद" की इज्जत व वकार का ख्याल रखें।

No comments