बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती:पत्रकार सुरक्षा परिषद फाउंडेशन ने किया माल्यार्पण, दी श्रद्धांजलि #लखीमपुर
लखीमपुर-खीरी।
खीरी जिले में बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर पत्रकार सुरक्षा परिषद फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने शहर के अंबेडकर पार्क में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। माल्यार्पण के दौरान पदाधिकारी ने जमकर जय भीम के नारे लगाए। इस दौरान पत्रकार सुरक्षा परिषद फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष समेत संगठन के अन्य पदाधिकारी समेत सदस्य गण मौजूद रहे।
पत्रकार सुरक्षा परिषद फाउंडेशन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने डाक्टर बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और बाबा साहेब द्वारा लिखित संविधान को मानने व अपने जीवन में पूर्ण रूप से सम्मिलित करने का दृढ़ संकल्प लिया।
धौरहरा पत्रकार सुरक्षा परिषद फाउंडेशन की धौरहरा तहसील के अध्यक्ष तोताराम मौर्य ने अपनी टीम के साथ अपने क्षेत्र में बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति का माल्यार्पण किया साथ ही उनके विचारों पर अमल करने का भी प्रण लिया।इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष अब्दुल कवी , जिला प्रभारी राहुल सिंह, जिला महामंत्री राकेश कुमार मौर्य जिला, सह महामंत्री अमित मौर्य, कोषाध्यक्ष रमेश मौर्य जिला महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोनी साहू , वरिष्ठ उपाध्यक्ष सलीम खां, सचिव युनुस अली , सचिव गोपाल कृष्ण अवस्थी, फूलबेहड़ ब्लाक प्रभारी साबिर अली, जिला प्रवक्ता मुजीबुर्रहमान, धौराहरा तहसील अध्यक्ष तोता राम मौर्य, राजू मिश्रा, डॉक्टर सुमेर श्रीवास्तव ,जाहिद अली ,तहसील उपाध्यक्ष माधव कुमार ,राजीव वर्मा, राजू कुमार अखिलेश कुमार, मो. तलहा हसन खान समेत समस्त पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
No comments