News

स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय रहकर कई बार जेल गए : पं. बंशीधर शुक्ल


स्वतंत्रता दिवस विशेष

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी ज़िले के महान स्वतंत्रता सेनानी व अवधी भाषा के कवि पं.बंशीधर शुक्ल जी का भारत की आजादी में काफ़ी योगदान रहा है. पं.जी का जन्म ज़िले के मन्योरा गांव में सन 1904 ई. को माँ सरस्वती के जन्म दिवस पर हुआ था.
 बसंत पंचमी के दिन एक कृषक परिवार में जन्म लेने वाले पं बशीधर ने माता सरस्वती की साधना को ही अपना लक्ष्य बना लिया था. पं जी के पिता पं छेदीलाल शुक्ल काफ़ी सरल स्वाभाव के किसान थे. जोकि अच्छे अल्हैत के रूप में जाने जाते थे. पिता द्वारा ओजपूर्ण शैली में गाए जाने वाले आल्हा को पं बंशीधर शुक्ल मन्त्र मुग्ध होकर सुनते. सन 1919 ई. को इनके पिता का स्वर्गवास हो गया. पारिवारिक ज़िम्मेदारियों का बोझ पं जी के कंधो पर आ गया. ये समय उनके बड़े संघर्षो का समय था. इन्ही संघर्षो से उनके व्यक्तित्व में जीवटता और अलमस्ती पैदा हुई. पं जी 1925 ई. में गणेश शंकर विद्यार्थी के  संपर्क में आए और यही से उनके जीवन में स्वतंत्रता आंदोलन का रंग गहराने लगा एवं कविता की धार भी पैनी होने लगी. पं बंशीधर शुक्ल ने मातृभूमि की सेवा करते हुए स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भाग लिया. इस दौरान अनेको बार वह जेल भी गए. 'कदम कदम बढ़ाए जा ख़ुशी के गीत गाए जा.. उठो सोने वालों सवेरा हुआ है.. उठ जाग मुसाफिर भोर भई..' इनके द्वारा उर्दू में लिखी गई पुस्तकें है. पं जी ने लखीमपुर खीरी शहर में राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी के नाम पर 'गांधी विद्यालय' की स्थापना की.  पं बंशीधर शुक्ल उत्तर प्रदेश सरकर में वन मंत्री भी रह चुके है.

No comments