अवैध असलहा फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़,दो शातिर हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार के कौशल किसान निर्देशन व अप्पर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है.
बताते चलें कि शुक्रवार चौदह अगस्त को सदर कोतवाली पुलिस द्वारा मथना जंगल स्थित मजार के पास से दो शातिर अभियुक्तों जिनका नाम रामनरेश पुत्र स्वर्गीय जगदीश विश्वकर्मा निवासी रामपुर बुजुर्ग थाना नीमगांव व फक्कड़ और शिव राम पुत्र स्वर्गीय बुद्धा निवासी बरगदिया थाना नीमगांव जनपद खीरी को अवैध शस्त्र बनाते हुए गिरफ्तार किया गया है. जिन के कब्जे से एक अदद राइफल 315 बोर 10 आदत तमंचे 12 बोर, हथौड़ी लोहे का छल्ला लोहा काटने के लिए रेल पटरी का टुकड़ा आदि सामान बरामद किया गया है. गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई है.
No comments