प्रदेश के जरूरतमंद कलाकारों को 5-5 हजार रुपये मिलने वाली सहायता राशि का नया फार्म हुआ जारी
कोविड-19 महामारी से उत्पन्न विषम परिस्थितियों के चलते आर्थिक समस्या का सामना कर रहे प्रदेश के लोक कलाकारों की मदद के लिए राजस्थान सरकार ने पांच-पांच हजार रूपए की एकमुश्त सहायता देने का निर्णय किया । राजस्थान के कलाकारों को सहायता राशि देने के लिए राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर द्वारा नया फार्म जारी किया लेकिन अब राजस्थान सरकार ने फार्म में फेरबदल करने का निर्णय लेकर फिर से लोक कलाकारों के सहायता राशि के लिए नया फार्म भरवाने की प्रक्रिया जारी करने का निर्णय लिया है लेकिन अभी तक ना तो सरकार ने फार्म रिलीज किया है ना ही इस फार्म के बारे में अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि कलाकारों को पांच पांच हजार रुपये की सहायता राशि के लिए नया फार्म हमारे कार्यालय से रिलीज कर दिया है इस फार्म को कोई भी कलाकार ऑनलाइन भर सकता है और इस फार्म को प्रिंट आउट कर भरने के बाद द्वारा डाक राजस्थान संगीत नाटक अकादमी कार्यालय भेज सकते हैं । अधिकारियों ने बताया की पहले भरे गए फार्म निरस्त हों गए हैं । राष्ट्रीय कलाकार एसोसिएशन ,बीबीके सरंक्षक बी.एन तिवारी ,राष्ट्रीय कलाकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय संस्थापक ,एन . एस पांचाल ,व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद सिवाच, ने बताया की लोक कलाकारों के लिए राजस्थान की पूरी टीम ने राजस्थान सरकार से आर्थिक सहायता राशि की मांग का बीड़ा उठाया था और राजस्थान के सभी जिलों से लोक कलाकारों ने मुख्य मंत्री सांसद विधायक के नाम ज्ञापन सोपे थे तब जाकर राजस्थान सरकार ने पांच पांच हजार रुपये की सहायता राशि की घोषणा की थी । राजस्थान प्रदेश के जरूरतमंद कलाकारों को मिलने वाली साहयता राशि 5-5 हजार रुपए वाला नया फार्म रिलीज हो गया है यह संस्थान की मेहनत का नतीजा सबके सामने है और कोई भी कलाकार इस फार्म को भर सकता है। संस्थानों से जुड़े सदस्यों को ही ये राशि मिलेगी ।। 3 जुलाई 2021 कोरोना काल मे राजस्थान सरकार ने अपने बजट भाषण में कलाकार कल्याण कोष में 15 करोड़ र. की जो घोषणा की थी उसी में से आज सरकार ने सहरानीय कदम उठाते हुए जरूरत मंद कलाकार को पांच पांच हजार रुपये की राशि देकर जो उनकी आर्थिक मदद कर रही है उसकी ,मांग राष्ट्रीय कलाकार एसोसिएशन ने समय समय पर आवाज उठायी थी तथा ज्ञापन के माध्यम से सरकार को अवगत भी करवाया था ,की कलाकार ऋतु के अनुसार ही कमा पाता है
देश की कला और संस्कृति में अहम योगदान कलाकार का होता हैं, हमे सरकार से उनके मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए उचित कदम उठाने के लिए प्रेरित करता है, हमारा संगठन भी सरकार के साथ मिलकर उन सभी वंचित कलाकार भाइयों की मदद चाहता है, राजस्थान की पूरी टीम ने मिलकर कलाकारों के सरकारी सहायता के लिए फार्म भरने की जानकारी व जेकेके के नीतियों को आम कलाकारों तक पहुँचा कर सहयोग के भागीदार बने है ।
Supper hit information thanks sir
ReplyDelete