लखीमपुर अंजुमन उदासीन ... चारागाह बन रहा गुटैयाबाग कब्रिस्तान
लखीमपुर अंजुमन की हठधर्मिता से दम तोड़ती मुस्लिम समाज की उम्मीदें
पूर्व में एक समाचार पत्र द्वारा कब्रिस्तान की टूटी हुई बाउंड्री को लेकर प्रकाशित की गई खबर का संज्ञान लेते हुए मात्र एक तरफ की बाउंड्री को बनवा कर अपनी जिम्मेदारी से अंजुमन लखीमपुर के जिम्मेदारों ने झाड़ा पल्ला._
_▪️वर्तमान समय में गोटयया बाग कब्रिस्तान जुआरियों का अड्डा व मवेशियों की बेहतरीन चारागाह बनता जा रहा है.
_▪️जबकि मोहल्ला ईदगाह तरफ की टूटी हुई बाउंड्री से हर रोज अराजक तत्वों का जमावड़ा कब्रिस्तान में लगा रहता है.
लखीमपुर खीरी.
_________________________
कब्रिस्तान और श्मशान की देखरेख के लिए राज्य सरकार द्वारा चाहे कितना ही बजट क्यू ना दे दे परंतु जिम्मेदारों द्वारा आ गए बजट का बंदरबांट कर लिया जाता है, जिससे कब्रिस्तान आदि की जगह पर आए दिन अवैध अतिक्रमण की खबरें सुनने को मिला करती हैं।
आपको बताते चलें कि ताजा मामला शहर लखीमपुर के मोहल्ला गुटैयाबाग स्थित कब्रिस्तान का है जहां कब्रिस्तान में ही लोगों द्वारा कबाड़ के गोदाम बना रखे हैं। वही टूटी हुई बाउंड्री से आए दिन आवारा जानवर कब्रिस्तान में प्रवेश कर कब्रों को नुकसान पहुंचाते हैं. आवारा जानवरों के लड़ने से कब्रिस्तान में अपने पूर्वजों की कबरों पर फातिहा पढ़ने आए लोगों को भी लगातार खतरा बना रहता है। साथ ही जानवरों द्वारा कब्रों पर की मिट्टी हटा देने से हो रहे घड्डों में लोग अक्सर गिरते भी है।
अंजुमन लखीमपुर की उदासीनता का अंदाजा इस बात से आसानी से लगाया जा सकता है कि कब्रिस्तान की तीन तरफ की बाउंड्री वॉल टूटी हुई है जिसमें से एक रास्ता विवादित है।
अंजुमन लखीमपुर कब्रिस्तानो की देखरेख के लिए कितनी सजग है इसका
अनुमान महाराज नगर व पंच पीर बहादुर नगर व नौरंगाबाद नगर स्थित कब्रिस्तान की दुर्दशा देखकर आसानी से लगाया जा सकता है.कब्रिस्तानो की इतनी दुर्दशा हो चुकी है कि वर्तमान समय में वह अपना अस्तित्व ही लगभग खो दिए हैं।
ज्ञात हो कि गुटैयाबाग कब्रिस्तान में विशालकाय कटहल आदि के वृक्ष लगे हैं जिन की फसल को बेचकर जिम्मेदारों को तो मोटा मुनाफा मिल जाता है परंतु कब्रिस्तान लगातार अपनी दुर्दशा पर आंसू बहाने को मजबूर है।
कब्रिस्तान में कबाड़ के गोदाम व टूटी हुई बाउंड्री आदि समस्याओं को लेकर जब अंजुमन सदर से मिलना चाहा तो वह अपने कार्यालय पर नहीं मिले, कार्यालय में बैठे कर्मचारी ने बताया की साहब अपने घर पर ही रहते हैं कार्यालय यदा-कदा ही आते हैं यदि आपको कुछ जानकारी चाहिए तो आप उनके आवास पर जा सकते हैं।
No comments