News

बढ़ती महंगाई को लेकर समाजवादी व्यापार सभा ने जताया विरोध




▪️पेट्रोल डीज़ल की बढ़ती कीमतों के विरोध में वाहनों को पैदल खींचकर जताया विरोध।

लखीमपुर खीरी।

देश में बढ़ते डीजल पेट्रोल तथा रसोई गैस सिलेंडर के दामों को लेकर समाजवादी व्यापार सभा ने मौजूदा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया, इस दौरान अपने अपने वाहनों को पैदल खींचकर विरोध प्रदर्शन किया एवं शहर की मुख्य मार्गों पर पड़ने वाली जर्जर पुलियों की मरम्मत को लेकर ज्ञापन सौंपा। 
व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष आकाश गुप्ता ने मोदी सरकार पर निशाना साधते कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड आयल के दाम कम होते जा रहें हैं वहीं भाजपा सरकार डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी कर रही है, इसका सीधा असर किसान,आम जनता व ट्रांसपोर्टरों पर पड़ रहा है और मंहगाई चरम पर पहुंच गई है, जिला महासचिव मन्दीप मिश्रा ने केंद्र सरकार पर जमा खोरों का साथ देने का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि सरकार जमाखोरों से मिली हुई है अच्छे दिन का नारा देने वाली सरकार बुरे दिन लेकर आई है जनता का जीना दुश्वार कर दिया है।

No comments