#लखीमपुर :थाना मितौली पुलिस द्वारा, चोरी की घटना का किया गया खुलासा
थाना मितौली पुलिस द्वारा, चोरी की घटना का किया गया खुलासा
▪️ 02 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की नगदी तथा अवैध शस्त्र कारतूस बरामद.
लखीमपुर खीरी।
_______________________________
पुलिस अधीक्षक विजय ढुल के निर्देशन मे संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत रविवार 10 अक्टूबर को थाना मितौली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 316/21 धारा 380/457 भादवि का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों पिंटू कश्यप एवं मोनू उर्फ मोहनलाल को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी से संबंधित 5200 रूपये नगद तथा 02 अवैध तमंचा 312 बोर व 4 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। उक्त बरामदगी के संबंध में आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करके अभियुक्तों को मा0 न्यायालय भेजा गया। बताते चले कि गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध पूर्व से चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आबकारी अधिनियम आदि के लगभग डेढ़ दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।
No comments