#लखीमपुरहिंसा : पीड़ित परिवार से मिले राहुल व प्रियांका गांधी
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री व खीरी सांसद के बेटे पर किसानों को गाड़ी से रौंदने का आरोप लगा है तब से लखीमपुर का सियासी पारा लगातार बढ़ता जा रहा है विपक्ष के लगभग सभी नेताओं ने पीड़ित परिवारों से मिलने की काफी जद्दोजहद के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
प्रियंका और राहुल गांधी ने परिजनों को यह भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी उनके हर संभव मदद करेगी एवं दुख में उनके साथ खड़ी है। राहुल व प्रियंका गांधी के साथ सीएम भूपेश बघेल सीएम चन्नी भी मौजूद रहे लगभग सभी नेता 30 मिनट तक लव प्रीत के परिवार के साथ रुके व उनको हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
No comments