News

#लखीमपुरखीरी हिंसा के मुख्य आरोपी आशीष मिश्र को लगभग 12 घंटे की लम्बी पूछताछ के बाद पुलिस ने हिरासत में लिया

लखीमपुर खीरी हिंसा के मुख्य आरोपी आशीष मिश्र को लगभग 12 घंटे की लम्बी पूछताछ के बाद पुलिस ने हिरासत में लिया

लखीमपुर खीरी।
_______________________________

 _उत्तर प्रदेश का लखीमपुर खीरी जिला बीती 3 अक्टूबर से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। बताते चले कि बीती 3 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के उपमुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने भाजपा के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री व खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी के पैतृक गाँव निघासन तहसील क्षेत्र के बनवीरपुर जा रहे थे, जहाँ किसान काले झंडे लेकर उनका विरोध करने के लिए पहले से मौजूद थे। बताया जाता है कि किसान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के दिए गए उस ब्यान से भी खासे नाराज़ थे जिसमे उन्होंने किसानों की तरफ इशारा करते हुए कहा था कि सुधर जाओ नहीं तो 2 मिनट नहीं लगेगा हम सुधार देंगे। किसानो के आक्रोश व विरोध को देखते हुए प्रशासन ने उप मुख्य मंत्री के काफ़िले का रुट डायवर्ट कर दिया। वहीं किसान भी प्रदर्शन खत्म कर वापसी करने लगे तभी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र मोनू पर आरोप है कि उन्होंने अपने समर्थको संग प्रदर्शन कर वापस लौट रहे किसानों पर पीछे से गाड़ी चढ़ा कर रोध दिया, चश्मदीदो ने बताया कि इस दौरान आशीष मिश्र ने फायरिंग भी की। हादसे में कई किसानो की दर्दनाक मौत हो गई और कई गंभीर घायल हो गए। वहीं हुई हिंसा में स्थानीय पत्रकार रमन कश्यप की भी मौत हो गई।_
_4अक्टूबर को किसान नेता राकेश टिकेत लखीमपुर खीरी पहुचे, जहाँ उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस के आला अधिकारियो संग बंद कमरे मे मीटिंग की जिसमे फैसला लिया गया कि सरकार मृतक किसान परिवारो को 45 लाख रूपये का मुआवजा देगी, साथ ही हिंसा में घायल हुए किसानो को 10 लाख रूपये का मुआवजा दिया जाएगा, इसके अतिरिक्त मृतक किसान परिवार से एक शख्स को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी।_
_इस पूरे प्रकरण में कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी पार्टियों ने बीजेपी सरकार पर हल्ला बोल दिया। कांग्रेस पार्टी की प्रिंयंका गांधी, राहुल गाँधी समेत पंजाब के मुख्य मंत्री चरण जीत सिंह चन्नी और छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री भूपेश बघेल समेत समाज वादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्य मंत्री अखिलेश यादव, बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महा सचिव सतीश मिश्र, आम आदमी पार्टी के नेता समेत कई अन्य विपक्षी नेता लखीमपुर खीरी पीड़ित किसान परिवारों से मिलने पहुचे। पंजाब और छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्रियो ने मृतक किसान परिवारों को 50 लाख रूपये का मुआवजा देने का एलान किया है। वहीं पुलिस ने भी तहरीर के आधार पर FIR दर्ज कर दोषियों की तलाश में जुट गई है।_

_वहीं पंजाब कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने भी लखीमपुर खीरी पहुच कर मृतक किसान परिवार से मुलाक़ात कर न्याय का भरोसा दिलाया।_
_वहीं हिंसा के दो आरोपियों लवकुश, आशीष को पुलिस ने बृहस्पतिवार को हिरासत में लिया है जबकि लखीमपुर खीरी हिंसा के मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के लखीमपुर शहर स्थित मकान पर नोटिस चस्पा की, जिसके बाद शनिवार को आशीष मिश्र मोनू लखीमपुर सदर से बीजेपी विधायक योगेश वर्मा के साथ सुबह करीब 10:40 बजे क्राइम ब्रांच में पूछताछ के लिए पेश हुए। वहीं लखीमपुर खीरी प्रकरण पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा आरोपी को पकड़ने को लेकर फटकार भी लगाई है।_
_करीब 12 घंटे लम्बी चली पूछताछ के दौरान आरोपी आशीष मिश्र से SIT की 6 सदस्यीय टीम ने कई सवाल किये,आरोपी आशीष मिश्र ने अपनी बेगुनाही के कई सबूत दिए। खबर के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी दोपहर ढाई बजे से साढ़े तीन बजे के बीच कहाँ था नहीं बता सका। DIG उपेंद्र अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि आरोपी आशीष मिश्र जांच में सहयोग नही कर रहे थे और कई सारी बाते नहीं बताना चाहते थे। इस कारण उन्हें मेडिकल परीक्षण के बाद हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने सुरक्षा के दृष्टिगत शहर की सड़को पर पैदल गश्त भी किया।_

_रात करीब साढ़े बारह बजे लखीमपुर खीरी हिंसा के मुख्य आरोपी को भारी पुलिस सुरक्षा मे क्राइम ब्रांच ऑफिस से निकाल कर पेशी के लिए मजिस्ट्रेट के आवास पर पेश किया गया, जिसके बाद उसे लखीमपुर खीरी जिला कारागार भेज दिया गया। वहीं आशीष मिश्र मोनू के वकील ने मीडिया को बताया कि सोमबार 11अक्टूबर को सुनवाई होगी कि उन्हें पुलिस कस्टडी दी जानी चाहिए या नहीं.....फिलहाल आशीष न्यायिक हिरासत मे रहेंगे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 3 दिन की हिरासत मांगी थी जिसका उन्होंने विरोध किया है।_
_शनिवार को बीजेपी व आशीष मिश्र मोनू के समर्थको ने बीजेपी कार्यलय पर जमकर नारेबाज़ी की। वहीं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री व खीरी से बीजेपी सांसद अजय मिश्र टेनी अपने बेटे आशीष मिश्र मोनू को बेगुनाह बताते रहे। किसान नेता राकेश टिकेत समेत तमाम विपक्षी पार्टियों ने मांग की है कि अजय मिश्र टेनी के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के पद पर बने रहने से मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती, इसलिए उनका इस्तीफा लिया जाए। वहीं लखीमपुर खीरी हिंसा के मुख्य आरोपी आशीष मिश्र मोनू की गिरफ्तारी के बाद रविवार को शहर में सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस व SSB तैनात रही।_

No comments