News

लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए किसानो के अंतिम अरदास मे पहुचे राकेश टिकेत समेत कई विपक्षी नेता


लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए किसानो के अंतिम अरदास मे पहुचे राकेश टिकेत समेत कई विपक्षी नेता

लखीमपुर खीरी।

_उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में बीती 3 अक्टूबर को हुई हिंसा में मारे गए मृतक किसानों के मंगलवार को अंतिम अरदास के मौके पर किसान नेता राकेश टिकैत समेत कांग्रेस महा सचिव प्रियंका गांधी, यूपी कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू आदि के साथ रालोद के जयंत चौधरी भी पहुचे थे। 

बताते चले कि कांगेस महासचिव प्रियंका गांधी के काफ़िले को सीतापुर में पुलिस प्रशासन द्वारा रोक लिया गया था, बाद मे उन्हें लखीमपुर खीरी ज़िले के तिकुनियाँ क्षेत्र मे हिंसा मे मारे गए किसानों के अंतिम अरदास मे शामिल होने की अनुमति मिल गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओ और पुलिस प्रशासन में झड़प भी हुई। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को पुलिस प्रशासन ने बरेली हवाई अड्डे पर रोक लिया हालांकि उन्हें भी बाद में लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति मिल गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर राज्य में और उत्तर प्रदेश में किसानो की बहुमत है। जो खुद किसानी करते है, किसानी को समझते है। एक किसान इतनी बड़ी कुर्बानी दे रहा है, तो क्या दूसरे किसान इस बात को नहीं समझेंगे। अंतिम अरदास में शामिल होने जा रहे संयुक्त किसान मौर्चा के नेता डॉ दर्शन पाल, सुरेश कोथ, तेजवीर अम्बाला समेत तमाम कार्यकर्ताओ को लखीमपुर खीरी ज़िले के निघासन तहसील में पुलिस ने रोक लिया। भारी विरोध के बाद उन्हें मृतक किसानो के अंतिम अरदास में जाने की अनुमति मिल गई।_
_अंतिम अरदास में शामिल होने लखीमपुर खीरी पहुचे किसान नेता राकेश टिकेत ने कहा कि 120 B के मुलजिम केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को भारत सरकार बर्खास्त नहीं करती जब तक पिता पुत्र की गिरफ्तारी कर उनकी रिमांड नहीं ली जाती तब तक आंदोलन चलेगा। इस मौक़े पर सुरक्षा की दृष्टि से आई जी लक्ष्मी सिंह सहित पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे।_

No comments