लखीमपुर: बाढ़ की चुनौती से निपटने के लिए प्रशासन ने शुरू की तैयारी*
*बाढ़ की चुनौती से निपटने के लिए प्रशासन ने शुरू की तैयारी*
▪️बाढ़ से निपटने के लिए प्रॉपर प्लानिंग के साथ बेहतर एक्शन प्लान बनाए अधिकारी : डीएम।
▪️खीरी को बाढ़ की विभीषिका से बचाने के लिए डीएम ने की बैठक,बनाई रणनीति।
--------------------------------------------
लखीमपुर खीरी।
बाढ़ की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। इस संबंध में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने गुरुवार को अधिकारियों संग संभावित बाढ़ एवं सूखा से निपटने के लिए अंतर विभागीय समन्वय समिति की बैठक की। सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में विधायक शशांक वर्मा, विनोद शंकर अवस्थी, डीएफओ संजय विश्वास, सुंदरेशा, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, एडीएम संजय कुमार सिंह समेत सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने सभी एसडीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ग्राम प्रधानों के साथ चौपाल आयोजित करें जिन क्षेत्रों में अनुरक्षण मध्य कार्य कराने की जरूरत है उसे तत्काल पूरा कराएं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गोताखोरों, नावो एवं गणमान्य स्थानीय व्यक्तियों के मोबाइल नंबर क्षेत्र में जेसीबी आज की सूची मोबाइल नंबर सहित अपने पास सत्यापित कर जरूर रख ले।बैठक में बाढ़ चौकी राहत केंद्र एवं शिविरो की स्थापना हेतु की कार्यवाही अमल में लाई जाए, ताकि उसमें बाढ़ एवं राहत चौकी वार कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई जा सके। बाढ़ से निपटने के लिए सभी अधिकारी कमर कस लें। उन्होंने कहा कि बाढ़ से निपटने के लिए की गई व्यवस्थाओं के साथ-साथ अस्थाई तौर पर भी व्यवस्थाएं रखी जाए, जिससे आने वाली किसी भी समस्या से निपटने हेतु कोई क्विक एक्शन हो सके। डीएम ने जिला मुख्यालय सहित तहसील मुख्यालयों पर भी बाढ़ कंट्रोल रूम की स्थापना हेतु निर्देश दिए।डीएम ने अधिशासी अभियंता (बाढ़ खंड) राजीव कुमार को0 निर्देशित किया कि बाढ़ से निपटने हेतु अब तक की गई तैयारियों का पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन तैयार किया जाए एवं समय-समय पर आवश्यकता अनुसार उसे अपडेट भी किया जाए। संभावित कटान प्रभावित क्षेत्रों की फोटोग्राफी एवं जियो टैगिंग की भी करवाई पूर्ण की जाए। उन्होंने कहा की कि बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवो में इंडिया मार्का नलों में वाटर की सैंपलिंग कराई जाए, ताकि जल की शुद्धता के संबंध में आवश्यक जानकारी के साथ ही तदनुसार कार्रवाई की जा सके।
*गाइड पोस्ट की तत्काल मरम्मत कराए पीडब्ल्यूडी : डीएम*
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने पीडब्ल्यूडी के अफसरों को निर्देश दिए कि बाढ़ क्षेत्र में रपटा पुल के गाइड पोस्ट की मरम्मत शुरू करा दें, वही उसके आसपास सेंड बैग की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। पीडब्ल्यूडी के नोडल अधिकारी एक्सईएन देवेंद्र सिंह ने रपटा पुल के गाइड पोस्ट की अद्यतन स्थिति बताइ।
*हर गांव में प्रधान की अध्यक्षता में बनेगी बाढ़ सुरक्षा समिति*
डीएम ने कहा कि सभी बाढ़ प्रभावित गांवों में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में बाढ़ सुरक्षा समितियों का गठन किया जाए। जिसमें सिंचाई विभाग के अवर अभियंता, ग्राम सचिव लेखपाल भी शामिल किये जाए। एक्सईएन बाढ़ खंड ने बताया कि जिले में अब तक 12 बाढ़ सुरक्षा समितियां गठित है।
*एसडीएम संभावित बाढ़ प्रभावित गांव का करें नियमित भ्रमण, देखें परियोजनाओं का कामकाज*
डीएम ने निर्देश दिए कि सभी एसडीएम दोपहर दो बजे के बाद अपनी तहसील के संभावित बाढ़ प्रभावित गांवों का भ्रमण करके संभावित बाढ़ की विभीषिका से निपटने के लिए किए गए इंतजामों की पड़ताल करेंगे। वही बाढ़ एवं कटान विरोधी परियोजनाओं का भी अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण करें।
*भूसा दानियों के घर जाएंगे अफसर, क्राइटेरिया जारी*
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने गो आश्रय स्थलों के लिए निशुल्क भूसा संरक्षित एवं संग्रहित करने के लिए एक अनूठा प्रयोग किया है। डीएम बताते हैं कि खीरी जिले में यदि समाजसेवी 50 कुंटल भूसा गो-आश्रय स्थल के लिए दान करेगा, उस दान करने वाले व्यक्ति के घर डीएम एवं सीडीओ जाएंगे, वही 30 कुंटल दान पर एडीएम, 20 कुंटल भूसा दान करने वाले व्यक्तियों के घर एसडीएम व 10 कुंतल भूसा दान करने वाले व्यक्तियों के घर बीडीओ व तहसीलदार जाएंगे।
*तहसील पर एसडीएम, जिले पर एडीएम बाढ़ से निपटने का बनाएंगे वर्क प्लान, होगा प्रेजेंटेशन*
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि बाढ़ की संभावित विभीषिका के मद्देनजर सभी एसडीएम अपने-अपने तहसील क्षेत्रों एवं एडीएम पूरे जिले में विभीषिका से निपटने के लिए वर्क प्लान तैयार करेंगे। जिसका अफसर स्वयं प्रेजेंटेशन डीएम के समक्ष देंगे।
No comments