लखीमपुर में शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया ईद का त्योहार
*अमन और प्यार का त्यौहार ईद उल फ़ित्र अक़ीदत के साथ मनाया गया।*
▪️देश की तरक्की, अमन शांति व भाईचारे की दुआएं रब से की गई।
»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»»
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में अमन शांति और भाईचारे का त्यौहार ईद उल फितर बड़ी ही अकीदत के साथ मनाया गया। बताते चलें कि रमजान के महीने के 30 रोजो के बाद ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाता है। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद पेश की। वहीं बच्चों में ईद उल फितर को लेकर काफी उत्साह देखा गया। लखीमपुर शहर की ईदगाह में ईद उल फितर की नमाज सुबह करीब 8:45 बजे अदा की गई। वहीं शहर की अलग-अलग मस्जिदों में अलग-अलग वक्त पर ईद उल फितर की नमाज अदा की गई। नमाज़ के बाद इमाम साहब ने देश की तरक्की अमन शांति व भाईचारे की दुआएं रब से की। सुरक्षा की नजर से मस्जिदों के बाहर पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा। वही उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों का पालन करते हुए लखीमपुर खीरी जिले में कोई भी धार्मिक आयोजन खुले में नहीं किया गया।
No comments