#लखीमपुर: खुले में पेशाब करने वालो पर नगर पालिका मेहरबान,नही होती जुर्माना की कार्यवाही
खुले में पेशाब करने वालो पर नगर पालिका मेहरबान,नही होती जुर्माना की कार्यवाही
शहर स्थित जामा मस्जिद वाली गली आबादी क्षेत्र , आर्य समाज मंदिर के पड़ोस वाली गली में बाजार के लोगो द्वारा खुले में किया जाता है पेशाब
मुहल्ले वासियों ने कई बार नगर पालिका ईओ व जिलाधिकारी खीरी से इस संबंध में की है शिकायत परंतु कोई कार्यवाही नहीं
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर में सफाई व्यवस्था के संबंध में वैसे तो सरकारी विभागों द्वारा लंबे लंबे वादे कर के जिम्मेदारों द्वारा खुद की ही पीठ थपथपा ली जाती है परंतु सच्चाई इसके बिलकुल उलट है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के पॉश एरिया कहलाए जाने वाले मोहल्ला थर बरन गंज में सफाई व्यवस्था मात्र मुख्य सड़क तक ही सीमित है मोहल्ले के अंदर की सड़को पर सफाई कर्मचारी नाममात्र को सफाई करते है एवं टोकने पर झगड़े को आमादा हो जाते है इसके साथ साथ ही जामा मस्जिद वाली गली (चर्च के पीछे) आबादी क्षेत्र में व्यापारियों द्वारा लगातार गंदगी फैलाई जाती है जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा लगातार बना हुआ है व साथ ही कुछ अराजक तत्वों द्वारा नालियों में पेशाब कर सफाई व्यवस्था को खुली चुनौती दी जा रही है जिस कारण गली से महिलाओं का निकलना मुश्किल होता जा रहा है।
वही सुनहरी मस्जिद के निकट व सामने गली में जेल बाउंड्री के पास सफाई कर्मचारी अक्सर नदारत रहते है सफाई कर्मचारी से पूछने पर झगड़े पर आमादा होते है। उक्त मोहल्ला तो मात्र एक बानगी भर है,सफाई व्यवस्था का हाल लगभग हर दूसरे मोहल्ले का यही है।
No comments