News

#लखीमपुर : थर बरन गंज आबादी क्षेत्र में मिश्राना चौकी से चंद क़दम दूर खुलेआम हो रहा जुआ


शहर के बीचोबीच खुलेआम हो रहा जुआ, जिम्मेदार बेखबर

_कोतवाली सदर व मिश्राना पुलिस चौकी से कुछ ही दूर हर दिन सजती है जुए की फड़._

_शिकायत  के बाद भी पुलिस कर्मियों द्वारा नही की जा रही कोई कार्यवाई._

लखीमपुर खीरी

शहर के अति व्यस्ततम बाजार व मोहल्ला थर बरन गंज में पकड़िया पेड़ के सामने गली में जेल बाउंड्री की आड़ में पिछले कई हफ्तों से जूए की फड़ सजाई जाती है जिसमे मुहल्ले के कई लोगो के अतिरिक्त बाहरी मुहल्ले के लोग भी लगातार आते रहते है। वैसे तो उक्त जगह भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में ही है परंतु जेल बाउंड्री होने के कारण काफी सन्नाटा रहता है जो जुवारियों के लिए वरदान साबित होता है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुहल्ले का ही एक व्यक्ति जिसने पिछले कई वर्षो से मिश्राना चौकी में अच्छी पैठ बना ई हुई है के द्वारा उक्त फड़ को मैनेज किया जाता है। इसी कारण शहर के मध्य में हो रहे जुए पर पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।

No comments