#लखीमपुर खीरी : धर्मांतरण मामले में खुलेआम घूम रहे हैं आरोपी
धर्मांतरण मामले में खुलेआम घूम रहे हैं आरोपी
धर्मांतरण मामले में नामजद एक आरोपी की पत्नी ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप
24मई को सदर कोतवाली में एक महिला ने दहेज को लेकर पति समेत चार अन्य पर दर्ज कराई एफ आई आर
लखीमपुर खीरी
प्रधानमंत्री मोदी व सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा महिलाओं के सर्वांगीण विकास हेतु लगातार कार्य व योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है।इसके बाद भी खाकी का संरक्षण प्राप्त कर चुके कुछ अराजकतत्वों द्वारा लगातार ऐसे कार्य किए जा रहे है जिससे महिलाओ की समाज में स्थित का आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है।
बताते चलें कि शहर लखीमपुर में सदर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत मिश्राना चौकी क्षेत्र के मोहल्ला थर बरन गंज निवासी शानू उर्फ सलमान सिद्दीकी पिता का नाम सगीर अहमद समेत पूरे परिवार पर पिछले दिनो एक महिला ने धर्मांतरण के साथ साथ अन्य कई गंभीर आरोप लगाए थे उक्त महिला ने यह भी बताया कि शानू नाम बदल बदल कर लगभग 4-5 शादियां कर चुका है और इसमें शानू के घर वालो का पूरा सहयोग है इसके बाद भी सप्ताह भर से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी परिवार में किसी अन्य की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
वही 24 मई को शानू की भाभी द्वारा भी दहेज को लेकर FIR सदर कोतवाली में दर्ज करवाई गई है, पीड़िता ने कोतवाली में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उनका पति नाम बदल बदल कर सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर लड़कियों से बाते करता है इन गंभीर आरोपो के बाद भी आरोपी खुले आम घूम कर कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाए हुए है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शानू उर्फ सलमान सिद्दीकी मिश्राना चौकी के एक पूर्व एसआई जो सट्टे के आरोपों के चलते सस्पेंड रहे थे व एक हेड कांस्टेबल का काफी करीबी रहा है। शानू द्वारा चौकी में आए फरियादियों से मोटी रकम ऐठ कर न्याय का कोरा आश्वासन दिया जाता था और शाम को शिवम रेस्टोरेंट में तीनों पार्टी करते थे जिसकी सत्यता CCTV FOOTAGE से की जा सकती है वही वर्तमान समय में मिश्राना चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल का काफी करीबी शानू है,जिस कारण शानू मुहल्ले में जुआ व अन्य गैर कानूनी कार्यों को बे धड़क अंजाम देता रहा। खाकी से प्राप्त संरक्षण के कारण ही अभी तक अन्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है और पीड़िता न्याय को तरस रही है। यदि उच्चाधिकारी पूर्व एसआई मिश्राना चौकी व पूर्व हेड कांस्टेबल मिश्राना चौकी व वर्तमान मिश्राना चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल की आय व संपत्ति की जांच हो जाए तो आसानी से समझा जा सकता है कि आखिर आरोपी पुलिस की पकड़ से कैसे दूर है बाकी यह तो महज एक बानगी है।
No comments