News

बिजनौर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी पच्चीस हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार


#बिजनौर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी पच्चीस हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

बिजनौर 
पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को आज गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने देश छोड़कर भाग रहे सईद को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है जो काफी दिनों से गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहा था एसपी बिजनौर डॉ धर्मवीर सिंह ने प्रेस वार्ता कर घटना का खुलासा किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व जनपद बिजनौर के थाना मंडावर में दर्ज किए गए गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में शामिल सईद देश छोड़कर सऊदी अरब में रहने लगा था हालांकि मुकदमे में शामिल सईद के अन्य साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था लेकिन सईद पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो गया था और सऊदी अरब भाग गया था जिसके बाद सईद पर 25 हजार का इनाम घोषित किया तभी से पुलिस लगातार सईद की तलाश कर रही थी अचानक सऊदी अरब से बिजनौर आए सईद के संबंध में सूचना पुलिस को मिली जिससे पुलिस द्वारा सईद के।पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए गए।शातिर सईद इसी बीच वापसी सऊदी जाने के लिए चोरी छुपे एयरपोर्ट तक पहुंच गया जिसको पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद एयरपोर्ट पर तैनात ऑफिसर की मदद से गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया।

No comments