News

#लखीमपुर: अतिक्रमण के विरुद्ध चल रहे अभियान में निम्न व मध्यम वर्ग निशाने पर



रेलवे स्टेशन के पास अतिक्रमण के नाम पर ठेले खोमचो वालो को हटाया जबकि विद्युत विभाग के पोल अब भी सड़क के बीच में

नौरंगाबाद चौराहे पर गरीब फल वाले अतिक्रमण के नाम पर हटाए गए जबकि सीतापुर आंख अस्पताल के पास फ्रिज आदि की दुकानें आज भी पूरा फुटपाथ घेरे हुए है।

लखीमपुर खीरी

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के द्वारा जारी अतिक्रमण के विरुद्ध आदेश का सख्ती से पालन करते लगातार जनपद सहित शहर में अतिक्रमण पर गाज गिर रही है। 
शासन प्रशासन द्वारा सख्ती से जो लोग अतिक्रमण किए हुए है उनसे फुटपाथ आदि को खाली कराया जा रहा है लेकिन जिन होटल स्वामियों ने बड़े बड़े होटल नालियों पर पिलर दे कर बनवा लिए है उनसे कोई भी प्रशासनिक अधिकारी कुछ नही कह रहा। शहर में कई ऐसे होटल व एसी कई सड़के है जिन पर से अतिक्रमण के साथ साथ बिजली के पोल को भी हटाया जाना बेहद ही आवश्यक है,बिना बिजली के पोल को हटाए मात्र ठेले खोमचों वालो को हटाने से ना तो सड़को का चौड़ीकरण हो सकता है और ना यातायात में सुगमता।

साहब यहां भी है अतिक्रमण :

1: चूना मंडी 

2: मेन रोड

3: थर बरन गंज दुर्गा होटल के पीछे मोड़ पर ( हर रोज जाम लगता है यह रोड अस्पताल रोड से मिलती है)

4:अस्पताल रोड पर नालियों पर बने मेडिकल स्टोर्स जिस कारण मोटरसाइकिल सड़क पर ही खड़ी होती है और जाम लगता है।

5: खारा कुआं से कक्कड़ चौराहे वाला रोड

6: मेला मैदान चौराहा

7: मेला मैदान से गढ़ी रोड पर शाम के समय दुकानों को बीच सड़क तक बढ़ा लिया जाता है

8 : सौजन्य चौक के निकट कई नर्सिंग होम की गाड़ियां बेतरतीब  सड़क पर खड़ी होने से लगता है जाम

No comments