#संभल : यातायात सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जागरूकता का किया गया प्रचार
यातायात सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जागरूकता का किया गया प्रचार
संभल, यूपी
जिलाधिकारी महोदय संभल एवं श्रीमान चक्रेश मिश्र पुलिस अधीक्षक महोदय संभल एवं श्री आलोक कुमार जायसवाल अपर पुलिस अधीक्षक महोदय संभल एवं उप जिलाधिकारी महोदय संभल तथा श्री जितेंद्र कुमार क्षेत्राधिकारी महोदय संभल व श्री अंबरीश कुमार एआरटीओ महोदय संभल श्री अबुदीन अहमद पीटीओ महोदय संभल व श्री अनुज कुमार यातायात प्रभारी महोदय संभल द्वारा यातायात सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया यह प्रचार वाहन जनपद के सभी स्थानों नगरीय क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात नियमों के प्रचार प्रसार करते रहेंगे वाहनों में लाउडस्पीकर द्वारा यातायात नियमों से संबंधित ऑडियो क्लिप चलती रहेगी तथा जनमानस में यातायात नियम पालन करने के प्रति सभी को जागरूक किया जाएगा श्रीमान जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी से यातायात नियम पालन करने का आह्वान किया गया तथा सड़क सुरक्षा ,जीवन रक्षा के प्रति सभी को जागरूक रहने के लिए संदेश दिया।
No comments