News

#लखीमपुर: नाम बदल कर किया प्यार का नाटक कर की शादी, महिला द्वारा धर्म न बदलने पर घर से निकाला ,मामला दर्ज

जबरन धर्म परिवर्तन व देह व्यापार करने से मना करने पर महिला को घर से निकाला

 ▪️पीड़ित महिला का आरोप : उसके बेटे को छीन कर दर-दर भटकने के लिए घर से निकाला।

लखीमपुर खीरी। 

 
 भारत के प्रधान मंत्री  नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा महिलाओं को स्वावलंबी व बराबरी का समाज में स्थान  दिलाने हेतु जो कदम उठाए है उनकी समस्त देशवासी भूरी भूरी प्रशंसा करते नही थक रहे है । इन सब के उलट समाज में इंसानों के भेष में कुछ वहशी दरिंदो द्वारा किए गए कृत से जहा एक ओर समाज कलंकित होता है वही दूसरी ओर महिलाओं के उत्थान हेतु लगातार किए जा रहे पीएम व सीएम के प्रयासों की सारी जमीनी सच्चाई सामने आ जाती है। 

तस्वीर में सफेद टी शर्ट पहने लड़के का नाम शानू उर्फ सलमान सिद्दीकी निवासी मोहल्ला थर बरन गंज का है जोकि काफी शातिर किस्म का व्यक्ति है। शहर निवासिनी एक महिला ने पिछले दिनो सदर कोतवाली में एक प्रार्थना पत्र दे कर अपने ऊपर हो रहे अत्याचारों को बताते बताते रो पड़ी। महिला ने बताया कि शानू उर्फ सलमान सिद्दीकी  की फेसबुक पर अलग अलग नाम से कई अकाउंट है जिनके माध्यम से यह लड़कियों को प्रेम जाल में फसा कर उनका शारीरिक शोषण करता है। महिला ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि शानू उर्फ सलमान सिद्दीकी द्वारा नाम बदल कर मुझसे दोस्ती की गई व शादी की ,जिसको लगभग 12 वर्ष हो चुके है जिससे एक बेटा भी है।शादी बाद पता लगा कि मैंने जिससे शादी की है वह शानू वास्तव में सलमान सिद्दीकी  है जिसका  विरोध किया गया तो शानू उर्फ सलमान सिद्दीकी व इसके घर वालो के द्वारा जबरन धर्म परिवर्तन करने व देह व्यापार में ढकलने का असफल प्रयास किया जिसका महिला द्वारा विरोध किया गया तो शानू उर्फ सलमान सिद्दीकी के घर वालो ने उक्त महिला का बेटा अपने पास रख के महिला को घर से भगा दिया। पीड़िता का आरोप है कि शानू उर्फ सलमान सिद्दीकी मोहल्ला थर बरन गंज में जुआ के अड्डे चलवाने के साथ साथ ब्याज पर रुपए व देह व्यापार जैसे घिनौने कामों में लिप्त रहता है।

फिलहाल पूरा मामला साफ व बेदाग छवि वाले कोतवाल चंद्र शेखर के पास आने पर उन्होंने पीड़िता से जांच कर न्याय का आश्वासन दिया।

 

 

No comments