News

लखीमपुर: कब्रिस्तान की टूटी बाउंड्री पूछ रही आखिर पेड़ो की फसल और अंजुमन की मार्केट का किराया कहा जा रहा




लखीमपुर शहर स्थित गोत्याबाग कब्रिस्तान में काफी समय से टूटी पड़ी है बाउंड्री वॉल

टूटी बाउंड्री वॉल से कब्रिस्तान में जुआरियों और आवारा जानवरों का रहता है जमावड़ा

टूटी बाउंड्री पर जिम्मेदार कहते है कि बाउंड्री बनवाने का नही है कोई शासनादेश

लखीमपुर खीरी

शहर लखीमपुर के लगभग मध्य में स्थित गोटिया बाग कब्रिस्तान से हर कोई शहर वासी परिचित होगा जहां अंजुमन तो बस नाम मात्र को ही कार्य कराती है जिस कारण कब्रिस्तान की बाउंड्री टूटी पड़ी हैं जिससे आए दिन आवारा जानवर कबरों को नुकसान पहुंचाते हैं साथ ही खुली बाउंड्री होने के कारण जुआरियों का अड्डा बनता जा रहा है गोटिया बाग कब्रिस्तान.

आपको बताते चलें की गोटिया बाग कब्रिस्तान के गोला रोड स्थित कुछ भूखंड का विवाद माननीय न्यायालय में विचाराधीन है कुछ समय पूर्व एक पक्ष द्वारा जब विवादित भूखंड पर निर्माण कराना चाहा गया तो विपक्षियों ने खूब हो हल्ला और हुड़दंग काटा जिससे कुछ घंटों के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया था। इन सब बातों को भुलाए बैठे अंजुमन के जिम्मेदार बाकी टूटी बाउंड्री पर जिम्मेदारी से साफ तौर पर बचते हुए दिख रहे हैं। समाचार पत्रों में कई बार टूटी बाउंड्री को लेकर समाचार प्रकाशित की जा चुकी है परंतु जिम्मेदारों के कानों पर जूं तक ना रहती है इस संबंध में जब अंजुमन के जिम्मेदार से जानकारी चाही गई तो वह अपने कार्यालय में उपस्थित नहीं मिले वहां काउंटर पर बैठे व्यक्ति ने बताया कि साहब से मिलना है तो उनके घर जाइए। सुनवाई ना होने के कारण कब्रिस्तान के बाउंड्री की टूटी बाउंड्री की शिकायत आईजीआरएस के माध्यम से की गई तो जिम्मेदार द्वारा बताया गया कि कब्रिस्तान की बाउंड्री को बनाने हेतु कोई भी शासनादेश नहीं है।
बाकी संपूर्ण प्रकरण से ऐसा प्रतीत होता है कि शहर के मुस्लिम धर्मगुरु शायद अतिक्रमण होने पर हो हल्ला करने के इंतजार में चुप्पी साधे बैठे हैं बाकी अंजुमन का गठन  कब्रिस्तान आदि की देख रेख हेतु किया गया था आज वही उद्देश्य लगभग खत्म होता दिख रहा है। जिस कारण शहर स्थित महाराजनगर , शमशेरनगर कब्रिस्तान आदि लगभग खत्म ही हो चुके है।

No comments