News

पीएनबी लखीमपुर पर मुद्रा लोन न करने का लगा आरोप

मुद्रा लोन के नाम पर व्यापारी से ठगे गए रुपए
पंजाब नेशनल बैंक आवास विकास शाखा लखीमपुर में मुद्रा लोन के नाम पर बैंक में खुलवाया गया चालू खाता

पीड़ित का आरोप बैंक के एक कर्मचारी द्वारा एक अन्य व्यक्ति के जरिए लिए गए 6000/-रुपए

लोन न होने और खाता संबंधित चेक बुक न देने की शिकायत पीड़ित ने की मुख्यमंत्री से

लखीमपुर खीरी


मुद्रा लोन योजना में एक तरफ जहां कई छोटे ,मंझले व बड़े व्यापारी लाभ उठा कर अपना व्यापार अच्छे से संचालित कर रहे है वही कुछ ऐसे भी लोग है जो लगातार मुद्रा लोन योजना के नाम पर ठगी का शिकार हो रहे है।

आपको बताते चले कि ताजा मामला शहर के आवास विकास कालोनी स्थित पंजाब नेशनल बैंक का है,उक्त बैंक में अपनी अच्छी पकड़ बताने वाले तथा कथित दलाल ने पीड़ित को बताया कि उक्त बैंक में मुद्रा लोन योजना में तुम्हारा लोन करवा देंगे व लोन में लगने वाले कागजात के लिए पीड़ित को बैंक बुला कर एक बैंक कर्मचारी  से मिलवाया जो कि वही काउंटर में बैठा था जिसने सर्वप्रथम चालू व बचत खाता खुलवाने को कहा,जिस पर पीड़ित ने कुछ रूपए से चालू खाता खुलवाया,तत्पश्चात उक्त व्यक्ति द्वारा पीड़ित से सभी आवश्यक कागजात लेकर हस्ताक्षर आदि करवा कर जमा कर लिए और उसी तथाकथित दलाल को रुपए
6000/-देने को कहा
और आश्वासन दिया कि जल्दी ही लोन पास हो जायगा।परंतु जब लगभग 4 माह बीत जाने के बाद भी जब लोन नही हुआ तो पीड़ित ने ईमेल द्वारा बैंक में शिकायत की गई परंतु कोई कार्यवाही न होने से पीड़ित द्वारा सूबे के मुखिया से न्याय की गुहार लगाई है अब देखना यह होगा कि मुद्रा लोन योजना के नाम पर ठगी करने वालो पर आखिर क्या कार्यवाही होती है।

वही पीड़ित का कहना है कि यदि उचित कार्यवाही नही हुई तो मैं न्यायालय का दरवाजा खट खटाउगा।

No comments