बदायूं:सांसद संजय सिंह की रिहाई की मांग को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने रखा एक दिवसीय उपवास
सांसद संजय सिंह की रिहाई की मांग को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने रखा एक दिवसीय उपवास
बदायूं स्थित अंबेडकर पार्क में आप ने रखा एक दिवसीय उपवास
बदायूं
शुक्रवार को आप सांसद सजंय सिंह जेल में तानाशाही सरकार के खिलाफ एक दिवसीय उपवास पर है उनके समर्थन में बदायूं में अंबेडकर पार्क में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रान्तीय आवाहन पर जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह के नेतृत्व में एक दिवसीय उपवास रखा , कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह ने कहा कि देश मे मोदी सरकार ने एक अघोषित आपातकाल की स्थिति पैदा कर दी है , जिस तरह से जनता की आवाज उठाने पर विपक्षी सांसदों पर फर्जी मुकदमें निलंबन किया जा रहा है ये बहुत शर्मनाक और चिंतनीय विषय है , जिला महासचिव मनोज कुमार ने कहा आप सांसद संजय सिंह जी को राजनैतिक द्वेष के चलते षणयंत्र कर मोदी की तानाशाही सरकार ने जेल में रखा है , सजंय सिंह जी की रिहाई की मांग को लेकर आप ने जिले से लेकर दिल्ली तक आंदोलन किए , पर्चा वितरण के माध्यम से जनसमर्थन जुटाया है , प्रदेश सचिव यूथ विंग आदित्य गुप्ता ने कहा सजंय सिंह शेर है उनकी ईमानदारी के लिए उनके संघर्ष के लिए हमसब उनके साथ आखिरी सांस तक खड़े हैं ।
इसके बाद सभी कार्यकर्ताओ ने भारत माता की फ़ोटो और भारत माता जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि देते हुए तानाशाही सरकार से संघर्ष करने की शक्ति मांगी ।
कार्यक्रम में विचार रखे ।
No comments