News

पॉवर हाउस में संविदा कर्मी श्याम की दबंगई,बुजुर्ग से की अभद्रता #लखिमपुर

पॉवर हाउस में संविदा कर्मियों की मनमानी से उपभोक्ता हो रहे परेशान

शहर के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पावर हाउस में संविदा कर्मी श्याम सुंदर ने बुजुर्ग व्यक्ति से की अभद्रता

बुधवार को निकाले गए विद्युत बिल को बुधवार को ही जमा न करने पर काटा विद्युत संयोजन

मिन्नते कर रहे बुजुर्ग व्यक्ति से पुनः संयोजन जोड़ने के एवज में मांगा सुविधा शुल्क 

लखीमपुर खीरी 

वैसे तो सूबे की योगी सरकार व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के विरुद्ध काफी सख्त रवैया रखा गया है बा वजूद इसके शहर के कलेक्ट्रेट स्थित पावर पर तैनात संविदा कर्मी श्याम सुंदर द्वारा बुजुर्ग से अभद्रता मात्र इसलिए की गई क्यों कि उसने यह पूछा कि आज निकाले गए बिल का आज ही भुगतान करना क्या यह नियम नया है,? इस पर आगबबूला हुए संविदा कर्मी ने संयोजन को काट दिया और पुनः जोड़ने के एवज में सुविधा शुल्क की मांग कर डाली।

पूरे मामले पर जब अवर अभियंता इं विकास तिवारी से बात की गई तो वो पूरे मामले में कुछ भी बोलने से बचते नजर आए हा काफी किरकिरी होने के बाद देर शाम को विद्युत संयोजन को पुनः जोड़ दिया गया।

हालांकि पूरे मामले की कई बार x के माध्यम से उच्चाधिकारियों को शिकायत की जा चुकी है पर मात्र रटा हुआ जवाब ही दिया जाता है कि जांच कर उचित कार्यवाही की जाए,परंतु लगभग 3 दिन हो जाने के बाद भी दबंगई करने वाले कर्मचारी श्याम सुंदर पर कोई विभागीय कार्यवाही नही की गई है।

अब देखना होगा खबर प्रकाशित होने के बाद क्या उच्चाधिकारी दबंग श्याम पर क्या कार्यवाही करते है।

No comments