News

"आप" प्रदेश सचिव यूथ विंग ने की बढ़ती ठंड में अलाव जलाने की मांग #उझानी

आप प्रदेश सचिव यूथ विंग ने बढ़ती ठंड को लेकर की अलाव जलाने की मांग

आप प्रदेश सचिव यूथ विंग आदित्य गुप्ता की नगर पालिका उझानी से की गई जनहित में अलाव जलाने की अपील


उझानी बदायूं


बढ़ती हुई ठंड को लेकर जहा एक ओर आम से लेकर खास सभी लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा लिए है वही उझानी नगर पालिका मानो बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए भी अलाव की व्यवस्था नहीं कर रही है,वही ठंड के बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए "आप"प्रदेश सचिव यूथ विंग आदित्य गुप्ता ने अधिशासी अधिकारी नपाप उझानी बदायूं को एक प्रार्थना पत्र देते हुए जनहित में अलाव जलाने  को कहा है,दिए गए प्रा.प. में उन्होंने कहा कि नगर उझानी नगर पालिका परिषद द्वारा लकड़ी ठंड में हर मोहल्ले में नहीं पड़ रही है। वार्ड मैम्बर भी मौन साधे है और अपने-अपने वार्ड में अलाव नही जला रहे हैं। जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी से रहना पड़ रहा है। अब निवेदन है कि ठंड के शीतलहर के चलते समय में अति, शीघ्र लकड़ी हर वार्ड में जगह-जगह लकड़ी  डालवाने की कृपा करे जिससे अलाव आदि की वयवस्था हो सके।

No comments