News

मुकदमे से नाम निकालने को मांगे 80 हजार, एसपी ने किया लाइन हाजिर #हरदोई

मुकदमे से नाम निकालने को मांगे 80 हजार, एसपी ने किया लाइन हाजिर #हरदोई

हरदोई


यूपी के हरदोई जिले में मुकदमे से नाम निकालने के नाम पर 80 हजार रुपये मांगने का मामला सामने आया है। एसपी ने उपनिरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लाइन हाजिर कर दिया है।

मुकदमे से नाम निकालने के नाम पर 80 हजार रुपये मांगे जाने के आरोप में एसपी ने सांडी थाने में तैनात उपनिरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया है। लाइन हाजिर किए गए उपनिरीक्षक अैर पीड़ित के बीच हुई बाीचतीत का ऑडियो मिलने पर कार्रवाई की गई है। सांडी थाने में तैनात रहे उपनिरीक्षक प्रताप सिंह के पास शराब बरामदगी से जुड़े एक मामले की विवेचना थी।

इसी मामले में नामजद एक शख्स का नाम निकालने को लेकर हुई बातचीत की रिकॉडिँग एसपी केसी गोस्वामी को मिली थी। इस रिकॉडिंग के मुताबिक उपनिरीक्षक नाम निकालने के लिए 80 हजार रुपये की मांग कर रहा था, जबकि आरोपी किसी तरह बीस हजार रुपये दे देने की बात कह रहा था। मामले की जानकारी होने पर एसपी केसी गोस्वामी ने प्रताप सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की विस्तृत जांच करने के निर्देश अपर पुलिस अधीक्षक को दिए हैं।

No comments