लू से बचाएंगे नगर निकायों के कूलिंग प्वाइंटस्... यहां पानी, कूलर व बैठने का किया गया इंतजाम #लखीमपुर
लू से बचाएंगे नगर निकायों के कूलिंग प्वाइंटस्... यहां पानी, कूलर व बैठने का किया गया इंतजाम
लखीमपुर खीरी
जिले में आमजन को गर्मी से बचाने के लिए नगर निकायों द्वारा कूलिंग प्वाइंटस् का निर्माण किया गया है। जिले मे प्रचंड गर्मी (हीटवेव) से राहत के लिए डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर सभी नगरीय क्षेत्रों में आम जनमानस के लिए प्याऊँ, वाटर एटीएम अथवा टैंकर में माध्यम से जलापूर्ति की जा रही है तथा गर्मी से राहत के उपाय किये जा रहे है।
हीटवेव की निरन्तरता के कारण आमजनता को राहत प्रदान किए जाने के उद्देश्य से जिले के सभी नगर निकायों में के विभिन्न स्थानों पर कूलिंग प्वाइंटस् बनाये गए है। यहां पर पानी, कूलर और बैठने की व्यवस्था है। इनका निर्माण सभी नगर क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में किया गया है। उन कूलिंग प्वाइंटस् को शत् प्रतिशत जन उपयोगी बनाने हेतु डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने सभी अधिशासी अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देशों भी दिए है। इन प्वाइंट्स कूलिंग प्वाइंटस् पर कूलर क्रियाशीलता सुनिश्चित करने के साथ-साथ ठण्डे पानी व ORS की व्यवस्था भी की गई है।
बताते चलें कि नगरीय क्षेत्रों में कूलिंग प्वाइंटस् ऐसे स्थानों पर बनाये गए है जहाँ मजदूर एकत्रित होते हो अथवा बड़े निर्माण स्थल जहाँ पर अधिक संख्या में मजदूर कार्य कर रहे हो। या साइकिल रिक्शा स्टैण्ड, टैम्पों स्टैण्ड इत्यादि स्थानों पर दिन भर धूप में कार्य करना जनता की मजबूरी हो। फुटपाथों पर लगने वाले बड़े बाजार जिसमें फुटपाथ दुकानदार एवं मध्यम व गरीब वर्ग द्वारा खरीददारी की जा रही हैं।
No comments