जिला कारागार की खाली भूमि पर लगा कूड़े का ढेर साथ ही जुआरियों समेत नशेड़ियों की हो रही मौज #लखीमपुर
जिला कारागार की खाली भूमि पर लगा कूड़े का ढेर साथ ही जुआरियों समेत नशेड़ियों की हो रही मौज
कारागार प्रशासन द्वारा भूमि को अतिक्रमण से बचाने को बनवाई गई 4 फुट की दीवार को नल के पास से काट कर हर रोज जुआरियों द्वारा खेला जाता है जुआ
खीरी पुलिस को "एक्स" पर की शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं
जुआरी व नशेड़ी लगा सकते है जिला कारागार की सुरक्षा में सेंध
जिम्मेदारों को अवगत करावाने के बाद भी सभी चुप्पी साधे
लखीमपुर खीरी
संचारी रोगों के लिए वरदान, कूड़ा उठाने के काम से मुक्ति आदि कई कामों से जिला कारागार की खाली पड़ी भूमि ने मानो सफाई कर्मचारियों को मुक्ति दिला दी हो ,जब कूड़ा उठाने की जरूरत होती है तो कूड़ा कारागार की भूमि में फेक दिया जाता है वही जब उठाने की बारी आती है तो साफ कहा जाता है यह जेल की जमीन है यहां सफाई जेल ही वाले करेगे हम लोग नगर पालिका से है।
आपको बताते चले कि शहर के मध्य स्थित जिला कारागार का एक हिस्सा थर बरन गंज सुनहरी मस्जिद के सामने गली में है जहा मुख्य बाउंड्री के अतिरिक्त,कारागार के जिम्मेदारों द्वारा खाली पड़ी भूमि पर लगभग 6 फुट ऊंची बाउंड्री का निर्माण करवाया गया जिससे अतिक्रमण न हो सके,परंतु वर्तमान समय में उक्त बाउंड्री के भीतर मात्र कूड़े के ढेर लगे है और बरसात में तो हालत और भी बुरी हो जाती है क्योंकि उक्त बाउंड्री में कोई भी पानी का निकास नहीं है जिससे मच्छर जनित बीमारियां लगातार मोहल्ले में फैल रही है और लोग लगातार कम प्लेटलेट्स और तेज ज्वर से पीड़ित हो रहे है,सफाई कर्मचारी माह में 3,4 बार झाड़ू लगा कर सारा कूड़ा भी इसी बाउंड्री में झोक कर अपने काम को पूरा कर मोहल्ले वासियों को मच्छर व मक्खी जनित बीमारियों में कैद कर बिल्कुल अनभिज्ञ बने रहते है।
जुआरियों व नशेड़ियों की ऐशगाह बन गई कारागार की खाली भूमि
आपको बताते चले कि थरबरनगंज में पकड़िया के सामने गली में जूते चप्पल बनाने का छोटा सा कारखाना है उसके सामने सरकारी नल के पास से लगभग 4 फुट की दीवार (जोकि अतिक्रमण को रोकने को बनाई गई थी) को तोड़ कर हर रोज जुआरी और नशेड़ी पेड़ के पीछे जा कर जुए की फड़ व नशे की लत को पूरा करते है, बताते चले कि बीती मंगलवार कि शाम को शहर के बीच बाजार स्थित हमदर्द दवाखाना तिराहे के निकट महिला से हुई चेन स्नेचिंग की घटना को इन्हीं नशेड़ियों / जुआरियो ने अंजाम दिया हो, इससे इंकार नहीं किया जा सकता है।
फिलहाल दोनों ही मामले को लेकर मोहल्ले वासियों में खासा आक्रोश है और जल्द ही पूरे मामले से यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ को अवगत करवाएंगे।
No comments