बुखार का बढ़ता हुआ प्रकोप और जिम्मेदारों की उदासीनता से मोहल्ले वासियों में पनप रहा आक्रोश #लखीमपुर
बुखार का बढ़ता हुआ प्रकोप और जिम्मेदारों की उदासीनता से मोहल्ले वासियों में पनप रहा आक्रोश
थरबरनगंज सुनहरी मस्जिद के सामने व पीछे गली में पांव पसार रहा बुखार
सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से न होने के कारण लगातार फैल रही गंदगी,पनप रहे मच्छर
थरबरनगंज वार्ड सुनहरी मस्जिद के सामने लगभग हर घर मौजूद है बुखार पीड़ित
#लखीमपुर खीरी
मुख्य चिकित्सा अधिकारी व मलेरिया विभाग द्वारा एक ओर जहां लगातार मच्छरों के प्रजनन को रोकने व उनके अनुकूल वातावरण को लेकर लोगो को जागरूक कर रहे है जिससे लोग जागरूक हो घरों में पानी इकट्ठा न होने दे और पूरी बाह के कपड़े पहने वही इसके विपरित लखीमपुर नगर पालिका के सफाई कर्मचारी सफाई की खाना पूर्ति मात्र मुख्य मार्ग पर करने के उपरांत फोटो क्लिक कर जिम्मेदारों को भेज कर खुद की पीठ थपथपा लेते है परंतु सच्चाई यह है कि यही सफाई कर्मी गलियों में झांकने भी नहीं आते जिस कारण लगातार गंदगी बढ़ने से वातावरण प्रदूषित होता है और साथ ही मच्छरों को पनपने के लिए अनुकूल वातावरण मिल जाता है।
आपको बताते चले कि थरबरनगंज मोहल्ला में सुनहरी मस्जिद के सामने गली में लगभग हर घर में बुखार (डेंगू), मलेरिया के लक्षण से पीड़ित मरीज़ मौजूद है,बावजूद इसके फॉगिंग मात्र मुख्य मार्ग पर ही करवाई जाती है।
No comments