मामले को लोक अदालत में सूचीबद्ध कराने के लिए 28 जुलाई से पूर्व करे सम्पर्क
मामले को लोक अदालत में सूचीबद्ध कराने के लिए 28 जुलाई से पूर्व करे सम्पर्क
सुप्रीम कोर्ट द्वारा 29 जुलाई से 03 अगस्त तक होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन
लखीमपुर खीरी
मा. उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा 29 जुलाई से 03 अगस्त तक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। मा. सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 29 जुलाई से 03 अगस्त तक आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत में चिन्हित अपने मामले को सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित कराना चाहते हैं, तो अपने मामले को लोक अदालत में सूचीबद्ध कराने के लिए आप शीघ्र ही अपने जनपद के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय से 28 जुलाई से पूर्व सम्पर्क कर सकते हैं। यह जानकारी प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने दी।
उन्होंने बताया कि मा. सर्वोच्च न्यायालय में आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत मे श्रम वाद, भरण-पोषण संबंधी मामले, चेक बाउंस मामले (धारा 138 एन0आई0एक्ट), बंधक संबंधी मामले, मोटर दुर्घटना मामले, उपभोक्ता संरक्षण संबंधी मामले, अन्य क्षतिपूर्ति मामले, स्थानान्तरण याचिकाएं, पारिवारिक न्यायालय के मामले, धन वसूली संबंधी मामले, सेवा संबंधी मामले, आपराधिक शमनीय मामले, कर संबंधी मामले, भूमि संबंधी मामले, शैक्षणिक मामले एवं अन्य दीवानी मामलों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया जा सकता है।
अतः उक्त के सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के
कार्यालय से सम्पर्क करें अथवा नीचे दिए गए विवरण के अनुसार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति या उच्च न्यायालय विधिक सेवा उप समिति या ई-मेल करें।
(1) उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति, इलाहाबाद ई मेल- dclsc@allahabad highcourt.in सम्पर्क सूत्र 0532 2422335, 2422336, 2422337, 2421611-18
(2) उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण
ई मेल - upsisa@nic.in
सम्पर्क सूत्र- 0522-2286395 2286265,
(3) उच्च न्यायालय विधिक सेवा उप समिति, खण्डपीठ, लखनऊ ई-मेल - hclssciko@ allahabadhighcourt.in
सम्पर्क सूत्र : 0522-2722500, 2722501-05
No comments