मानसून आते ही पैर पसार रहा बुखार (डेंगू)#लखीमपुर
मानसून आते ही पैर पसार रहा बुखार
▪️थरबरनगंज सुनहरी मस्जिद के सामने गली में जेल बाउंड्री के पास फैल रहा बुखार.
▪️मोहल्ले वासियों ने कहा : नही होती फॉगिंग,पनप रहे मच्छर.
लखीमपुर खीरी
मानसून आते ही लखीमपुर शहर के बाशिंदे जहां जलभराव की समस्या से खासे परेशान दिखे, वही नगर पालिका द्वारा जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नालियों पर बने पक्के अतिक्रमण तोड़ दिए गए। अभी लोगों का जल भराव की समस्या से ध्यान हटा ही था कि अब कचहरी रोड स्थित सुनहरी मस्जिद के सामने गली में जेल बाउंड्री के पास बुखार (डेंगू) ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं, जिसमे बुखार पीड़ितों को लो बीपी और लो प्लेटलेट्स की समस्या आ रही है। आलम यह है कि गली के लगभग हर घर में बुखार (डेंगू) पीड़ित मौजूद है। हालांकि प्रशासन द्वारा मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कराया गया परन्तु फागिंग व समुचित सफाई व्यवस्था का अभाव ही मच्छरों के पनपने के लिए वरदान साबित होता मालूम हो रहा है।
आपको बताते चलें कि मोहल्ला थर बरन गंज सुनहरी मस्जिद के सामने गली में जेल बाउंड्री के पास के बाशिंदे बीते वर्ष की तरह इस बार भी बुखार का प्रकोप झेल रहे है परंतु न तो बीते वर्ष और न ही इस वर्ष बुखार से निपटने के लिए जिम्मेदारों द्वारा कोई कार्य किया गया और न ही इस वर्ष अब तक कोई प्रयास किया जा रहा है,परन्तु मात्र दिखावे के कार्य किए जाते रहे।
No comments