News

बदतर विद्युत आपूर्ति पर लाखो के फर्जी विज्ञापन

बदतर विद्युत आपूर्ति पर लाखो के फर्जी विज्ञापन


थारबरन गंज में लगभग 40 वर्ष पुराने तारों से की जा रही विद्युत आपूर्ति,नतीजा लो वोल्टेज


24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति के खोखले दावों की सच्चाई बताता लखीमपुर

काशीनगर पहाड़ी लाइन , हिदायत नगर, प्यारेपुर समेत कई मोहल्ले में बिजली की आंख मिचौली जारी

लखीमपुर खीरी 


"लाईट आई,लाइट गई" शहर के थर बरन गंज, इमली चौराहा,काशीनगर पहाड़ी लाइन , हिदायतनगर,प्यारेपुर समेत कई मोहल्ले के लगभग सभी घरों में यह सुनने को मिल ही जाता है,इसके विपरित 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति के दावे मानो आसमान तक बताना चाह रहे हो कि विद्युत आपूर्ति के मामले में "सब चंगा सी"

बताते चले कि सोमवार की मध्य रात्रि करीब 3 बजे से नई बस्ती पावर हाउस से पोषित मोहल्ला थरबरान गंज में लाइट जाती है जो कि सुबह 8 बजे तक भी नही आने के कारण जब पावर हाउस कॉल की गई तो भगवान की बड़ी ही प्रार्थनाओं के बाद जिम्मेदारों ने कॉल रिसीव कि तो कहा कि 33हजार लाइन में फॉल्ट है इसलिए छाउछ पावर हाउस से कट लिया गया है और फाल्ट मिल नही रही है, यह सुनते ही आभास हो गया जब साहब लोग नर्म बिस्तर त्यागेगे तभी लाइट के दर्शन होंगे और हुआ भी वही ही।जैसे तैसे लाइट आई और लगभग 12 बजे के आस पास थारबरनगंज मोहल्ले का एक फेज चला गया जिस पर जिम्मेदार मात्र आश्वासन देते रहे, वही सूत्रों की माने तो हर खराबी का रेट फिक्स है सभी पावर हाउस में यदि फेज गया था तो उसका चार्ज यदि दे दिया जाता तो तत्काल सुधार हो जाता परंतु मध्यम वर्गीय परिवार के लोगो ने नियम के तहत फेज के सही होने की प्रतीक्षा की और नतीजा यह हुआ कि लगभग रात्रि 9 बजे लाइट के दर्शन हुए उसमे भी पंखे मानो हवा देने के लिए जबरन हिल रहे है। मोहल्ले वासियों ने बताया कि थरबरन में पकड़ियापेड़ के पास के तार और सुनहरी मस्जिद के सामने गली में जो तार है जिनसे आपूर्ति की जाती है वह लगभग 40 वर्ष पुराने हो चुके है।साथ ही कचहरी रोड पर अवध होटल के पास के तार तो मात्र टुकड़ों को जोड़ कर ही काम चलाया जा रहा है,ज्ञात हो कि उक्त मामले से संबंधित यदि कोई शिकायत X पर हेडक्वार्टर या ऊर्जा मंत्री जी को भेजी जाए तो उधर से भी मात्र रटा हुआ जवाब ही आता,और कार्यवाही लगातार शून्य ही रहती है ।

महिलाओं से अभद्रता से बात करते है कलेक्ट्रेट स्थित पावर हाउस के जिम्मेदार 

काशीनगर पहाड़ी लाइन मे विद्युत आपूर्ति की स्थित यह है कि मुश्किल से मात्र दो घंटे लगातार यदि सप्लाई चालू रहे तो बड़ी बात है लगातार पावर कट होने के कारण परेशान उपभोक्ता  जब पावर के नंबर +916387832206 पर कॉल करते है तो उनको बिना जानकारी दिए कॉल को झल्ला कर डिस्कनेक्ट कर दिया जाता है। ( एक महिला उपभोक्ता से ऐसा किया गया) आखिर विद्युत आपूर्ति के संबंध में किस्से पूछा जाए यह एक सवाल है जब जिम्मेदार ही महिला के साथ अभद्रता से बात करे।

देखिए लखीमपुर की बिजली व्यवस्था पर सोशल नेटवर्किंग साइट पर जब एक पेज संचालक ने पूछा गया तो आम लोगो ने क्या कहा


No comments