बाढ़ में बाइक्स बहने की सूचना फर्जी # एसडीएम कार्तिकेय सिंह #भीरा/लखीमपुर
सोशल मीडिया में अतरिया में चार-पांच बाइक बहने की सूचना प्रसारित हो रही है। एक व्यक्ति पवन राजपूत पुत्र राममूर्ति निवासी भीरा द्वारा मीडिया में बयान दिया जा रहा कि मुझे छोड़कर 04 से 05 व्यक्ति बह गए हैं। 
तत्क्रम में एसडीएम कार्तिकेय सिंह द्वारा जानकारी लेने पर स्थानीय पुलिस द्वारा इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई एवं क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा यह अवगत कराया गया कि स्थानीय नाविक सफी ने बताया अटरिया पुल पर दो बाइक अलग-अलग समय पर गिरी थी। दोनो बाइक अभी नहीं निकल जा सकी। वही दोनों व्यक्तियों को सुरक्षित निकाल लिया गया हैं। उनकी स्थानीय पुलिस द्वारा कोई भी जनहानि की सूचना नहीं दी गई है।
वही पलिया के अतरिया पुल पर आवागमन बंद रखने हेतु एसडीएम कार्तिकेय सिंह द्वारा स्थानीय पुलिस को निर्देशित किया गया। आपदा के इस समय में किसी भी सूचना को प्रसारित करने से पूर्व स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन से पुष्टि अवश्य कर लें।
No comments