भीषण गर्मी से क्लास में ही बेहोश हुई लगभग 20 छात्राए #लखीमपुर
लखीमपुर शहर के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में मंगलवार को भीषण गर्मी में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब कक्षा 10 की लगभग 20 छात्राएं अचानक बेहोश हो गईं।उन्हें आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया गया।
एक छात्रा ने बताया कि क्लास में 80 छात्राएं हैं। मंगलवार को करीब 40- 42 छात्राएं कक्षा में उपस्थित थीं।
क्लासरूम में लग रही थी उमस और गर्मी
क्लासरूम में दो पंखे हैं, जो काफी ऊपर व धीमी गति से चलते हैं। क्लास में बहुत उमस और गर्मी लग रही थी। सुबह करीब नौ बजे गर्मी की वजह से कई छात्राएं बेहोश होनी शुरू हो गईं। प्राथमिक उपचार पर उन्हें होश में लाया गया। उसने यह भी बताया कि करीब 9:30 बजे आधा दर्जन से अधिक छात्राएं एक-एक कर बेहोश हो गईं। शिक्षकों ने उनके परिजनों को सूचना दी।
बेहोश हुईं छात्राओं में कुछ को उनके परिजन निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए हैं। दीपशिखा, अंशिका व गुड़िया को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. राजकुमार कोली ने बताया कि तीन छात्राएं अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टर संतोष मिश्रा की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है, सभी की हालत बेहतर है।
No comments