बदतर विद्युत आपूर्ति पर लाखो के फर्जी विज्ञापन
बदतर विद्युत आपूर्ति पर लाखो के फर्जी विज्ञापन



थारबरन गंज में लगभग 40 वर्ष पुराने तारों से की जा रही विद्युत आपूर्ति,नतीजा लो वोल्टेज
24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति के खोखले दावों की सच्चाई बताता लखीमपुर
काशीनगर पहाड़ी लाइन जोकि कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित पावर हाउस से पोषित है में भी लाइट अधिकतम 15 घंटे से हो रही है
लखीमपुर खीरी
"लाईट आई,लाइट गई" शहर के थर बरन गंज, इमली चौराहा, काशीनगर पहाड़ी लाइन, प्यारेपुर,हिदायतमगर समेत कई मोहल्ले के लगभग सभी घरों में यह सुनने को मिल ही जाता है,इसके विपरित 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति के दावे मानो आसमान तक बताना चाह रहे हो कि विद्युत आपूर्ति के मामले में "सब चंगा सी"
बताते चले कि सोमवार की मध्य रात्रि करीब 3 बजे से नई बस्ती पावर हाउस से पोषित मोहल्ला थरबरान गंज में लाइट जाती है जो कि सुबह 8 बजे तक भी नही आने के कारण जब पावर हाउस कॉल की गई तो भगवान से बड़ी ही प्रार्थना की गई तब जा कर जिम्मेदारों ने कॉल रिसीव की और कहा कि 33हजार लाइन में फॉल्ट है इसलिए छाउछ पावर हाउस से कट लिया गया है और फाल्ट मिल नही रही है, यह सुनते ही आभास हो गया जब साहब लोग नर्म बिस्तर त्यागेगे तभी लाइट के दर्शन होंगे और हुआ भी वही जैसे। तैसे लाइट आई और लगभग 12 बजे के आस पास थारबरनगंज मोहल्ले का एक फेज चला गया जिस पर जिम्मेदार मात्र आश्वासन देते रहे, वही सूत्रों की माने तो हर खराबी का रेट फिक्स है पावर हाउस में यदि फेज गया था तो उसका चार्ज यदि दे दिया जाता तो तत्काल सुधार हो जाता परंतु मध्यम वर्गीय परिवार के लोगो ने नियम के तहत फेज के सही होने की प्रतीक्षा की और नतीजा यह हुआ कि लगभग रात्रि 9 बजे लाइट के दर्शन हुए उसमे भी पंखे मानो हवा देने के लिए जबरन हिल रहे है। मोहल्ले वासियों ने बताया कि पकड़िया के पास के तार और सुनहरी मस्जिद के गली में जो तार है जिनसे आपूर्ति की जाती है वह लगभग 40 वर्ष पुराने हो चुके है,साथ ही कचहरी रोड सुनहरी मस्जिद के सामने सड़क पर जो तार है वह मात्र टुकड़ों को जोड़ कर काम चलाया जा रहा है।जिससे आए दिन तार टूटते है और हादसे का खतरा लगातार बना हुआ है,ज्ञात हो कि उक्त से संबंधित यदि कोई शिकायत X पर हेडक्वार्टर या ऊर्जा मंत्री जी को भेजी जाए तो उधर से भी मात्र रटा हुआ जवाब ही आता,और कार्यवाही लगातार शून्य ही रहती है ।
महिलाओं से अभद्रता से बात करते है कलेक्ट्रेट परिसर के जिम्मेदार
काशीनगर पहाड़ी लाइन के पास का रिहायशी क्षेत्र जो कि कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पावर हाउस से पोषित है उक्त मोहले में भी बिजली कटौती लगातार की जा रही है ,हालात इतने बदतर है कि 2 घंटे लाइट लगातार मिल पाना भी मुश्किल हो गया है वही जब मोहल्ले की एक महिला ने पावर हाउस के नंबर .... पर जानकारी चाही तो फोन रिसीव करने वाले कर्मचारी ने झल्लाते हुए बिना जानकारी दिए कॉल कट कर दी,अब ऐसे में आखिर आपूर्ति के संबंध में जानकारी किस्से ली जाए यह एकबड़ा सवाल है
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर जब लखीमपुर के लोगो से एक पेज के एडमिन ने लाइट के बारे में पूछा तो लोगो ने क्या कहा देखे
No comments