नई बस्ती पावर हाउस में लोकल फॉल्ट का सुविधा शुल्क लेने के बाद किया जाता है समाधान #लखीमपुर
नई बस्ती पावर हाउस में लोकल फॉल्ट का सुविधा शुल्क लेने के बाद किया जाता है समाधान
9453005069 नई बस्ती पावर हाउस का नंबर सदैव जाता है व्यस्त
मंगलवार की रात्रि थरबरनगंज का फेज लगभग 5 घंटे बाद भी नहीं बन सका
लखीमपुर खीरी
सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ विद्युत विभाग को लेकर चाहे कितने भी आदेश उपभोक्ताओं के हित में दे चुके हो परन्तु लखीमपुर में विद्युत विभाग नई बस्ती के जिम्मेदार मानो जैसे प्रण लिए हो कि सूबे के मुखिया का आदेश हवा में उड़ाना है,तभी फेज जाने के लगभग 5 घंटे के बाद भी आपूर्ति बहाल न हो सकी।
सूत्रों के अनुसार नई बस्ती पावर व कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पावर हाउस में हर एक समस्या के एवज में सुविधा शुल्क लिया जाता है यदि सुविधा शुल्क नहीं दिया गया तो उपभोक्ता चाहे गर्मी में मर ही क्यों न जाए सुधार नहीं किया जाता है
No comments