News

#लखीमपुर मिश्राना चौकी पुलिस का अमानवीय चेहरा,मासूम।पर बरसा दी लाठियां,दोष था जामुन की बिक्री करना

लखीमपुर



उत्तर प्रदेश पुलिस: मानवीय चेहरे के वीडियो और फोटो वर्तमान समय में सोशल मीडिया पर वायरल होते अक्सर देखे जा सकते हैं जिससे चहूं ओर खाकी की भूरी भूरी प्रशंसा करता आमजन नहीं थकते हैं परंतु इसके विपरीत शहर लखीमपुर के मिश्राना  चौकी जो की सदर कोतवाली से महज कुछ ही दूरी पर स्थित है व घनी आबादी क्षेत्र में है वहां पुलिस का ऐसा अमानवीय चेहरा सामने आया है जिससे आमजन देखकर ही सिहर उठता है।

आपको बताते चले की शहर लखीमपुर की मिश्राना चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला आर्यकन्या चौराहा,मेन रोड,कचहरी रोड आदि पर जबरदस्त अतिक्रमण है।हद तो यह है कि कचहरी रोड पर कई धनी व्यक्तियों के सोने चांदी आभूषणों के शोरूम है जिनके आगे पक्का अतिक्रमण करते हुए फुटपाथ को मानो खत्म ही कर दिया है परंतु मिश्रा चौकी के जांबाज पुलिस कर्मियों को मानो यह दिखता ही नहीं है उनको तो बस जामुन बेचता हुआ गरीब बेसहारा नाबालिग ही दिखाई देता है जिस पर अपनी धौंस जमाते हुए मिश्राना चौकी के पुलिसकर्मी द्वारा लाठियां बरसाते हुए बेचने को रखे गए जामुन सड़क पर बिखेर दिए गए पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लखीमपुर के संभ्रांत व्यक्तियों द्वारा पुलिसकर्मी के विरुद्ध कठोर से कठोर दंडात्मक करवाई करने की हर ओर से मांग हो रही है।

अब देखना यह है कि उक्त गरीब नाबालिग़ को इंसाफ मिलता है या उसकी आहे गरीबी में ही सिमट जाएगी।

No comments